{"_id":"650bcd81acf30c27840f506c","slug":"people-associated-with-truck-transporters-gathered-in-ellenabad-demanding-ban-on-transportation-of-goods-by-tractor-trolley-sirsa-news-c-128-1-slko1008-6482-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऐलनाबाद में जुटे ट्रक ट्रांसपोटर्स से जुड़े लोग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल ढुलाई पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऐलनाबाद में जुटे ट्रक ट्रांसपोटर्स से जुड़े लोग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल ढुलाई पर रोक लगाने की मांग
Thu, 21 Sep 2023 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद में एसडीएम व मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा से जुड़े ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। भाईचारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बुधवार को सिरसा रोड पर स्थित कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। इसमें ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, डबवाली, सिरसा, श्रीजीवननगर व टिब्बी के ट्रक ट्रांसपोर्टर्स ने भाग लिया। बैठक में ट्रक ट्रांसपोर्ट से जुड़े ऑपरेटर व ड्राइवर को आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद एसडीएम व मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन भी सौंपा।
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा की हरियाणा-पंजाब के प्रदेश प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉली को व्यावसायिक रूप से माल ढुलाई के लिए इस्तेमाल करने का कोई प्रावधान नहीं है। उच्च न्यायालय ने भी अपने फैसले में स्पष्ट रूप से लिखा है कि बिना किसी परमिट के किसी ट्रैक्टर-ट्राॅली का इस्तेमाल व्यवसायिक तौर पर माल ढुलाई के लिए नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद मंडियों में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से माल की ढुलाई हो रही है। कुछ व्यापारी व उद्योगपति कानून की अवहेलना करते हुए आमजन की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इसके साथ ही ट्रक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगो को भी काम नहीं मिल रहा और उनके सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है।
इस अवसर पर भाईचारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष बृजलाल लोहिया, सदस्य बलकरण सिंह, मलकीत सिंह, नानक सिंह, सुखदेव सिंह, भिंदर सिंह, कालावाली से नरेश सिंह, सिरसा से मनजीत सिंह सिरसा, अनूप सिंह हुंदल, कुंदन लाल वधवा, श्रीजीवननगर से प्रधान महेंद्र सिंह बोगल, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह, रणजोध सिंह, सोहन सिंह, गुरदीप सिंह मुंशी, टिब्बी से रविंद्र धारनिया व रानियां से भी कई ट्रक ऑपरेटर बंधू उपस्थित थे।
विज्ञापन
24 को नासिक में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
उन्होंने बताया कि देशभर के ट्रक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी 70 यूनियनों ने मिलकर ट्रक ट्रांसपोर्ट सारथी एसोसिएशन का राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा गठित किया गया है। इसकी देश के 22 राज्यों में इकाई गठित की जा चुकी है। 24 सितंबर को ट्रक ट्रांसपोर्ट सारथी एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन महाराष्ट्र के नासिक में होगा। इसमें पंजाब हरियाणा से भी ट्रक ऑपरेटर शामिल होंगे। सम्मेलन में ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। यदि सरकार ने उनकी समस्या ने ध्यान नहीं दिया तो देशभर में ट्रक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग जंतर मंतर पर धरना देकर और राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी करेंगे।