फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People are getting treatment with yoga

Sirsa News: योग के साथ लोग करवा रहे उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People are getting treatment with yoga
एफ ब्लॉक के मुख्य पार्क में लगाया गए मेडिकल ​शिविर में जांच करवाते हुए लोग। 
सिरसा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के थीम वाक्य सर्वे भवंतु सुखिनः की अवधारणा के अनुसार लायंस क्लब सिरसा लोक्षित की ओर से एफ ब्लॉक के मुख्य पार्क में तीन दिवसीय योग भगाए रोग शिविर का आयोजन किया गया है। सचिव लायन भारत भूषण ऐलावादी ने बताया कि योगाभ्यास के दूसरे दिन पार्क में लगभग 100 मरीजों की एनीमिया व सामान्य रोगों व जांच की गई।
विज्ञापन


सामान्य जांच में डॉ. अनु व एनीमिया जांच में डॉ. राजेश गोदारा ने मुख्य भूमिका निभाई। योगाचार्य वीरेंद्र नागपाल ने योग साधकों को स्वस्थ रहने के लिए कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, वज्रासन, मंडूकासन आदि अनेक योगाभ्यास करवाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्राणायाम करते समय सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस अवसर पर जनपद पीआरओ इन चीफ लायन पुनीत बंसल मुख्यातिथि रहे। उन्होंने उपस्थित साधकों को लायंस क्लबों की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब लोक्षित ने जनपद 321ए-3 की ओर से हरियाली संकल्प, स्वास्थ्य लख्य, स्वस्थ बच्चे, जीते जी रक्तदान, जाते जाते नेत्रदान व अन्नपूर्णा लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक ही प्रोजेक्ट में अनेक प्रोजेक्ट्स लगाकर दूसरी क्लबों के लिए उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंगला ने बताया कि योगाभ्यास शिविर के अंतिम दिन सोमवार को बीपी, शुगर व नेत्र जांच की जाएगी। इसके अलावा एफ ब्लॉक के सरकारी स्कूल में बच्चों के दांतों की जांच की होगी व जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी वितरित की जाएगी। इस अवसर पर अशोक धवन, मदन नढा, अरविंद साहनी, केवल कंबोज, प्रहलाद राय गुर्जर धीरज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed