फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PCB team entered the field with the theme of eliminating plastic pollution globally

Sirsa News: प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना थीम के साथ फील्ड में उतरी पीसीबी की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
PCB team entered the field with the theme of eliminating plastic pollution globally
सिंग यूज प्ला​स्टिक का प्रयोग करने को लेकर जूट का बैग व्यापारी को सोंपकर जागरूक करते हुए पीसीबी
सिरसा। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में जागरूक किया। इस बार प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर समाप्त करना थीम रखी गई है। इसी थीम के आधार पर अब नगर परिषद और पीसीबी की टीम मिलकर कार्य करेगी, ताकि शहर में सिंग यूज प्लास्टिक को बंद किया जा सके।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत सरकारी कार्यालयों, बाजारों, भीड़ वाले स्थानों से करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बड़े-बड़े मेरिज पैलेज, होटल आदि में पूरी तरह से सिंग यूज प्लास्टिक को बैन जाएगा। यदि कोई इसका प्रयोग करता है तो जुर्माना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन




पीसीबी और नगर परिषद ने मिलकर चलाईं ये गतिविधियां



- पौधरोपण अभियान और पौधा वितरण : नगर परिषद सिरसा, मंडी, बाजार, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वालों सहित योग्य उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। हरित प्रथाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों और नागरिकों के बीच पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




-- जूट बैग वितरण अभियान : सिंग यूज प्लास्टिक बैन बारे में जागरूक करने के साथ साथ सिरसा के प्रमुख स्थानों पर लगभग 1,000 जूट बैग वितरित किए गए। मुख्य रूप से बस स्टैंड के दुकानदार, डीसी और एडीसी कार्यालयों के कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय और बाजारों में दुकानदारों को बैग देकर प्रेरित किया गया।

-- जन जागरूकता अभियान : नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को प्रेरित किया। इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में बताया।

-. नए ठोस अपशिष्ट संग्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाना : पर्यावरण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एईई हरि प्रसाद ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ ठोस अपशिष्ट संग्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




ये रहे मौजूद

इस दौरान एचएसपीसीबी जेईई रामदत्त, एचएसपीसीबी की वैज्ञानिक डॉ. रुचि उराना, मुकेश बेनीवाल, सौरभ कंबोज, मनजीत, सीटीएल गौरव, एसआई पवन कंबोज, एसआई रवि शर्मा आदि मौजूदर हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed