{"_id":"6793d592ae295c7eab0b59c2","slug":"patwari-will-take-decision-on-sunday-evening-will-he-go-on-strike-or-will-work-wearing-black-band-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132065-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रविवार शाम को पटवारी लेंगे फैसला, हड़ताल करेंगे या काली पट्टी लगाकर करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रविवार शाम को पटवारी लेंगे फैसला, हड़ताल करेंगे या काली पट्टी लगाकर करेंगे काम
Fri, 24 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के पटवार भवन में पांच दिनों से अतिरिक्त कार्यभार छोड़कर पटवारी काले पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। इस कारण 250 गांवों के लोग परेशान हैं। अब सोमवार को ही पता चलेगा कि इनकी परेशानी खत्म होगी या पटवारी आगे हड़ताल पर जाएंगे।
इसको लेकर पटवारी रविवार रात निर्णय करेंगे। हालांकि पटवारियों की मांग पर अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार में संलिप्त पटवारियों की सूची वायरल हुई थी। इसी सूची से पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन की ओर से जिला उपायुक्त को लिस्ट की जांच करने व सरकार से बातचीत के लिए ज्ञापन सौंप कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। सरकार की इस पर कोई भी प्रतिक्रिया न आने पर पटवारियों ने इसको लेकर सरकार को दो दिनों का अतिरिक्त समय और दे दिया था। अब पटवारी रविवार को इसमें आगे कोई निर्णय लेंगे।
रविवार शाम को बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हड़ताल को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। - रोहताश कुमार, जिला पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन प्रेस प्रवक्ता।