फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patrolling parties will be present on the route to deal with traffic jams

Sirsa News: ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट पर रहेंगी पेट्रोलिंग पार्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Patrolling parties will be present on the route to deal with traffic jams
सिरसा। सीईटी के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसी भी रूट पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो पाए, इसके लिए पेट्रोलिंग पार्टियां व राइडर तैनात किए गए हैं। परीक्षा से संबंधित व्यवस्था को बनाए रखने पर यातायात पुलिस के सौ से अधिक जवान व अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में बाहर से वाहन आने के चलते ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए डीएसपी ट्रैफिक राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। जो शहर के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर रूट पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन




बस स्टैंड और पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

बस अड्डा व पुलिस लाइन में भी अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो परीक्षार्थियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचने में मदद करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिलेभर के विभिन्न थानों से भी स्टाफ को परीक्षा केंद्रों के आसपास पेट्रोलिंग में तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से 10 से अधिक ईवीआर गाड़ियां पेट्रोलिंग पर रहेंगी, 20 राइडर भी तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों के बाहर से लेकर बसों के प्वाइंट तक ड्यूटी संभालेंगे। पुलिस की ओर से परीक्षा ड्यूटी पर 1000 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें महिला पुलिस व महिला होमगार्ड की भी तैनाती की गई है। कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस कंट्रोल रूम 01666-247811, 88140-11628 व 112 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed