फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passenger trains ran again

पैसेंजर गाड़ियां फिर दौड़ीं

Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains ran again

जाट आंदोलन के कारण थमी बस सेवा धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। बुधवार को दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली सिरसा डिपो की 83 बसें सड़कों पर दौड़ने लगीं।

विज्ञापन


वीरवार को यह संख्या बढ़ जाएगी। अब बस अड्डे पर चहल-पहल दिखने लगी है। उधर सिररसा से दिल्ली जाने वाली एक भी ट्रेन नहीं चली जबकि रेवाड़ी से बठिंडा फिरोजपुर और फाजल्लिका के बीच रेल सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार जाट आंदोलन के चलते सिरसा डिपो की सभी 143 बसें 20 से 22 फरवरी तक सड़कों पर नहीं चल पाई थीं। एक सप्ताह तक दिल्ली के लिए बसें बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा से दिल्ली के लिए 23 बसें चलती हैं। मामला शांत होने के बाद बुधवार को सिरसा डिपो की 70 बसें शुरू हो गई थी, लेकिन दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी।

रोडवेज के डीआई विजय कुमार ने बताया कि आज दिल्ली के लिए चार बसें रवाना की गई हैं और वीरवार को यह संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसा डिपो की 83 बसें शुरू कर दी गई हैं।

वीरवार से बसों की संख्या बढे़गी। सुबह चलने वाली सभी लंबे रूटों की बसें वीरवार से शुरू हो जाएंगी। हालांकि तीन दिन तक बसें जाम के कारण बंद रही थी पर चालक और परिचालक अपनी ड्यूटी पर आते रहे थे।

जैसे ही बसों को चलाने के लिए निर्देश मिले तो बसों को रवाना कर दिया गया। अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। प्रदेश के सभी कोनों से बसें रवाना होंगी।

दिल्ली के लिए बस सेवा एक सप्ताह तक बाधित रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब सिरसा से दिल्ली का लिंक बस सेवा के माध्यम से फिर से बन गया है।

जाट आंदोलन के कारण बस सेवाएं प्रभावित होने के कारण रोडवेज विभाग को रोजाना लाखों का नुकसान हुआ।

अन्य जिलों में फंसी सिरसा डिपो की बसें भी आज रात तक सिरसा पहुंच जाएंगी जिसके बाद वीरवार से नियमित समय के अनुसार यहां से रवाना होंगी। राजस्थान और पंजाब के लिए भी बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।  

पैसेंजर गाड़ियां फिर दौड़ीं
प्रदेश में आंदोलन के कारण बंद पैसेंजर गाड़ियां बुधवार को फिर शुरू हो गईं। अब शीघ्र ही किसान एक्सप्रेस और हरियाणा एक्सप्रेस भी शुरू हो जाएंगी।

बीती रात्रि को कुछ ट्रेनें पटरी पर दौड़ती दिखाई दी। कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर रुकी माल गाड़ियों को भी रवाना कर दिया गया। अब रेल सेवाएं शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।


डेली पैसेंजर भी कई दिनों से ट्रेनों के शुरू होने के इंतजार में थे। स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक तैयार हैं जैसे ही एक्सप्रेस गाड़ियों का आवागमन शुरू होगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed