{"_id":"687550840331f46d8f0333b4","slug":"parking-has-now-started-at-the-railway-station-after-the-corona-period-sirsa-news-c-128-1-slko1008-140848-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोरोना काल के बाद अब शुरू हुई रेलवे स्टेशन पर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोरोना काल के बाद अब शुरू हुई रेलवे स्टेशन पर पार्किंग
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास बनी वाहन पार्किंग।
सिरसा। जिले के रेलवे स्टेशन पर करीब चार सालों बाद मुख्य गेट की एक नंबर वाहन पार्किंग शुरू कर दी है। इससे रेलवे स्टेशन पर वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को वाहन सुरक्षित जगह पर खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर पार्किंग न होने से वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे स्टेशन के अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनने के बाद से ही एक नंबर गेट की पार्किंग सुविधा शुरू कर दी गई है। कोरोना काल के बाद से ही रेलवे स्टेशन की पार्किंग बंद पड़ी थी। इसके कारण स्टेशन पर वाहन लेकर आने जाने वाले यात्रियाें को वाहन लेकर दूसरी ओर दो नंबर की पार्किंग में घूमकर जाना पड़ता था, जो करीब लगभग दो किलोमीटर पड़ता है।
बीच रास्ते में रेलवे फाटक पार करने के दौरान कई बार तो यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती थी। वहीं, कई बार जल्दबाजी में रेलवे स्टेशन में ही वाहन खड़ा करने पर वाहन के चोरी होने की भी चिंता रहती थी। इसके अलावा कई बार तो वहां से वाहन चोरी भी हो चुके हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते पार्किंग को बंद कर दिया गया। ट्रेन बंद होने से पार्किंग भी बंद हो गई।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन विभिन्न ट्रेनों के 26 के करीब फेरे होते हैं। इसमें सिरसा से बठिंडा, फाजिल्का, गंगानगर, हिसार, दिल्ली व अन्य स्थानों पर आवागमन रहता है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। बहुत से लोगों का प्रतिदिन अपने काम के सिलसिले में दूसरों शहरों में आना जाना रहता है। ऐसे में वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को मुख्य गेट पर वाहन पार्क करने में फायदा मिलेगा।
दोपहिया वाहनों के लिए देना होगा 30 रुपये शुल्क
रेलवे की मुख्य गेट की पार्किंग के लिए रेल यात्री रेलवे विभाग के अधिकारियों से काफी समय से पार्किंग शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। अब रेलवे के मुख्य गेट के पास पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे पार्किंग में आने वाले दोपहिया वाहनों के लिए 24 घंटे के 30 रुपये और चोपहिया वाहन के 24 घंटे तक रोकने के लिए 80 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, अगर कोई 12 घंटे के लिए वाहन को पार्क करता है तो उसे आधे रुपये देने पड़ेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -रेलवे के मुख्य गेट के पास पार्किंग के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। क्योंकि कोरोना काल के समय ट्रेनों के बंद होने से ही पार्किंग को भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान पार्किंग शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब से वाहन पार्किंग को बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों के साथ कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी। -- -- नरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सिरसा।