फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Park cum gymnasium will be constructed in village Khajakheda and Bhuna, Panchayati Raj Department floated tender worth Rs 57.87 lakh.

Sirsa News: गांव खाजाखेड़ा व भूना में पार्क कम व्यायामशाला का होगा निर्माण, पंचायती राज विभाग ने 57.87 लाख रुपये के लगाए टेंडर

Mon, 21 Oct 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Park cum gymnasium will be constructed in village Khajakheda and Bhuna, Panchayati Raj Department floated tender worth Rs 57.87 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पंचायती राज विभाग की ओर से आचार संहिता खत्म होने के साथ ही ग्राम विकास को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। इसकी कड़ी में रानियां के गांव भूना और खाजाखेड़ा में पार्क कम व्यायामशाला के निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इनमें निर्माण कार्य पर 57.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार जिन गांवों में पार्कों के निर्माण किए जा रहे हैं, उन्हीं पार्कों में व्यायामशाला भी बनाई जाएगी, ताकि लोगों को दोनों सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सके। गांव भूना में भी विभाग की ओर से पार्क कम व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर पूर्व में टेंडर लगाया गया था। लेकिन कोई योग्य एजेंसी नहीं आने के बाद इसको रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा से टेंडर लगाया गया है। गांव में 28.93 लाख रुपये की लागत से पार्क कम व्यायामशाला बनाई जाएगी। इसका लाभ गांवों के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मिलेगा।
विज्ञापन




इसी प्रकार गांव खाजा खेड़ा में 28,94,038 रुपये की लागत से पार्क कम व्यायामशाला का निर्माण होगा। गांवों के लोगों की ओर से पार्क की मांग की जा रही थी। इसलिए प्रशासन की ओर से पार्क कम व्यायामशाला का निर्माण कार्य की योजना बनाई गई। जिसको लेकर टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार ने वर्ष 2015- 16 में की थी घोषणा

सरकार ने वर्ष 2015-16 में जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार एकड़ व दो एकड़ में कुल 81 व्यायामशाला बनाने को लेकर घोषणा की थी। इनमें से 66 व्यायामशालाओं को दो एकड़ में, जबकि 15 व्यायामशालाओं को चार एकड़ में बनाया जाना था। इसकी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को दी थी। इन गांवों में व्यायामशाला नहीं खुली है, उन गांवों में योग साधकों को मजबूरन चौपाल और पंचायत की ओर से दी गई जगह पर योग करने को मजबूर होना पड़ रहा है।



इस प्रकार दी जाएगी सुविधा



व्यायामशालाओं में पूरी जगह की चहारदीवारी, एक शेड, बैठने के लिए फर्श, पार्क, शौचालय, पीने के लिए पानी व टहलने के लिए पगडंडी तैयार की जानी है। जिसमें ग्रामीण सुबह व शाम के समय योग व सैर कर सकें और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें।






कोट्स

गांवों में पार्क कम योगशालाएं बनाने का कार्य जारी है। विभाग की ओर से अधिकतर गांवों में इनको निर्माण किया जा चुका है। कुछ गांवों में इन निर्माण जल्द ही हो जाएगा। - गौरव भारद्वाज, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed