{"_id":"5e5422308ebc3ef3ce5bbdb7","slug":"parents-will-be-able-to-apply-for-admission-in-private-school-from-today-sirsa-news-rtk5439371154","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावक आज से कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावक आज से कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र के दाखिले के लिए 134ए के अंतर्गत 25 फरवरी से बच्चों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 134ए के पोर्टल को एक्टिव कर दिया है। जिसके चलते आज से अभिभावक अपने बच्चों के लिए दूसरी से 12वीं कक्षा तक के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन करने के लिए बच्चों को जिले के 225 स्कूल मिलेंगे, फार्म भरते समय बच्चा अपनी मर्जी से उन स्कूलों का चयन कर सकता है। 134ए के पोर्टल पर दिखने वाले स्कूलों की सूची अपडेट हो सकती है, जिले के स्कूलों के लिए पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का 24 फरवरी अंतिम दिन था।
शिक्षा निदेशालय ने नए सत्र 2020-21 के लिए 134ए के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों और बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए 25 फरवरी से 134ए के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में दूसरी से 12वीं कक्षा तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पिछले साल की तरह ऑनलाइन होगी। 134ए में दाखिले के लिए अभिभावक अपने बच्चों के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 27 मार्च को प्रवेश परीक्षा देने के लिए योग्य बच्चों की सूची जारी होगी। इस बार शिक्षा निदेशालय योग्य बच्चों की सूची प्रवेश परीक्षा से पहले जारी कर रहा है ताकि पिछले सत्र की तरह अभिभावक और बच्चों को परेशानी न हो। सूची जारी होने के बाद बच्चे 12 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करेंगे। जिसके बाद 18 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय द्वारा पहली सूची जारी की जाएगी। दूसरी सूची के लिए विभाग की ओर से कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। शिक्षा निदेशालय दूसरी सूची खाली रह चुकी सीटों की जांच कर निकालेगा।
134ए के स्कूलों की सूची नहीं है अपडेट
शिक्षा विभाग द्वारा 134ए के दाखिले के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। लेकिन शिक्षा निदेशालय के 134ए के पोर्टल पर अभी 225 स्कूलों ने ही सीटों को लेकर अपडेट किया है। शिक्षा निदेशालय के आदेशों अनुसार 24 फरवरी तक रात 12 बजे तक पोर्टल पर स्कूलों को अपडेट कर सकते हैं। 134ए में आवेदन करने वाले शुरूआती बच्चों के लिए हो सकता है कि सूची में कम स्कूल देखने को मिले।
विज्ञापन
अभिभावक 134ए के अंतर्गत ऑनलाइन 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय अगर कोई परेशानी आती है तो खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी, नियम 134ए।