फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pandit Pradeep Mishra will do Katha from 17th to 23rd February, preparations in full swing

Sirsa News: 17 से 23 फरवरी तक कथा करेंगे पंडित प्रदीप मिश्रा, तैयारियां जोरों पर

Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra will do Katha from 17th to 23rd February, preparations in full swing
रानियां रोड स्थित श्री तारा बाबा कुटिया में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में सभी को
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री तारा बाबा कुटिया में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 17 फरवरी से 23 फरवरी तक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले शिव महापुराण कथा का आयोजन करेंगे। कथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री बाबा तारा की समाधि के समीप स्थित श्री राम बगीची में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। सिरसा की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी सेवादारों को उनकी ड्यूटी सौंपी गई। सर्व समाज के लोगों ने सेवा के लिए बढ़ चढ़कर अपने नाम दर्ज करवाए। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन

कुटिया में समाधि के समीप स्थित श्री राम बगीची में सर्व समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। सिरसा की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रतिदिन 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 50 हजार श्रद्धालु देश के दूसरे राज्यों से आएंगे जो सातों दिन कथा श्रवण करेंगे। जिनके ठहरने, पीने और खाने की व्यवस्था कुटिया की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी
गोबिंद कांडा ने बताया कि संत निवास का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही 200 शौचालय, 200 बाथरूम बनाए जा रहे हैं। साथ ही पंडालों में 75 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। यह कथा पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के प्रयास से करवाई जा रही है। पहली कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि पंडाल में पांच कथा श्रवण का संकल्प करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस पर श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने श्री तारकेश्वर धाम में उनसे पांच कथा करने का आग्रह किया था। इस आग्रह पर ही दूसरी बार शिव महापुराण कथा की स्वीकृति पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी है।

विशेष तौर पर लगाए गए ई-रिक्शा
पार्किंग स्थल से बुजुर्गो को कथास्थल पर लाने आने जाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बांदरो वाली पुलिया के साथ पांच एकड़ भूमि, केलनिया रोड पर 10 एकड़ भूमि और कुटिया के सामने गोशाला में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बांदरों वाली पुलिया और केलनियां रोड वाली पार्किंग से वयोवृद्ध श्रद्धालुओं को कुटिया तक आने जाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।



सेवादारों को सौंपी गई उनकी ड्यूटी

सेवादारों को सौंपे गए दायित्व की जानकारी देते हुए नेमी राम गुज्जर ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने चाय सेवा, लंगर सेवा, लंच सेवा, बड़ी रसोई कुटिया में सेवा, सफाई व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, वीआईपी पंडाल व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था, पूछताछ और शिकायत केंद्र की व्यवस्था में लगे सेवादारों के नाम बताए। साथ ही कहा गया कि जो भी सेवा करना चाहता है वह अपना नाम कार्यालय में लिखवाकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed