{"_id":"1cdb731a4b3a776133862040049f493c","slug":"panchyat-chunav-announce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव का डंका, प्रशासन ने शुरू की चुनावों की तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव का डंका, प्रशासन ने शुरू की चुनावों की तैयारियां
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को प्रथम चरण के चुनावों के लिए नोटिफेकेशन जारी हो गया है। प्रशासन ने तैयारियां जोर-सोर से शुरू कर दी है। जिलाधीश निखिल गजराज ने पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार जमा कराने के निर्देश दिए है। यह आदेश पुलिस कर्मियों व चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी व अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।
जिलाधीश गजराज ने कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर, 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिरसा जिले में आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को यह आदेश दिए हैं। सभी हथियार धारक अपने हथियार संबंधित पुलिस थाने या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास तुरंत जमा करा दें। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए यह आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेशों के तहत सभी हथियार चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जमा रहेंगे।
इन आदेशों का उलंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान की जा रही है और यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न आयोजित हो सकें। प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है जहां पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है और चुनावों से संबंधित पूछताछ भी की जा सकती है। चुनावों को लेकर संबंधित विभागों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में ओढा डबवाली और बड़ागुढा
खंड ओढां, डबवाली व बड़ागुढा में पहले चरण पंचायती चुनाव होंगे। चुनावी प्रक्रिया के तहत 23 से 29 दिसंबर तक नामांकन होगा, 30 दिसंबर को जांच होगी, एक जनवरी को नाम वापसी व उसके बाद चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे और उसके बाद 10 जनवरी को चुनाव होंगे। रानियां व ऐलनाबाद खंड के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। इसके लिए 30 दिसंबर से चार जनवरी तक नामांकन भरे जा सकेंगे, पांच जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, सात जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे और 17 जनवरी को चुनाव होंगे। इसी प्रकार तीसरे चरण के लिए 24 जनवरी को नाथूसरी चोपटा व सिरसा खंड के चुनाव होंगे। इसके लिए पांच से नौ जनवरी तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 11 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 13 जनवरी को नाम वापसी व चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे और 24 जनवरी को चुनाव होंगे।
नामांकन के लिए मौका फिर से
जिन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भर दिए हैं उन्हें नामांकन फिर से भरने की जरूरत नहीं है पर उन्हें शपथ पत्र पुन: जमा करवाना होगा। नामांकन प्रक्रिया के तहत अब वे लोग भी नामांकन भर सकते हैं जिन्होंने पहले नामांकन नहीं भरा था। पहले भरे गए नामांकन का विवरण इस प्रकार है।
ब्लॉक समिति
खंड का नाम निर्धारित सदस्यों की संख्या योग्य अयोग्य
बड़ागुढा 23 110 13
डबवाली 30 138 15
ओढां 21 110 12
रानियां 27 02 00
ऐलनाबाद 25 -------------
सिरसा 30 --------------
नाथूसरी चोपटा 30 ------------
नामांकन भर चुके सरपंच उम्मीदवारों की संख्या
खंड का नाम योग्य आवेदन अयोग्य
बड़ागुढा 283 13
डबवाली 253 80
ओढां 199 72
कुल 737 165
नामांकन भर चुके पंच उम्मीदवारों की संख्या
खंड का नाम योग्य आवेदन अयोग्य
बड़ागुढा 828 153
डबवाली 1083 250
ओढां 762 104
कुल 2623 507
जिला परिषद के डेढ़ सौ प्रत्याशी योग्य
इसी प्रकार जिला परिषद के 24 वार्डों के लिए पहले के चुनावों के लिए 168 लोगों ने नामांकन भरा था जिसमें से 18 लोग शैक्षणिक तौर पर अयोग्य हैं। इसके बाद 150 प्रत्याशियों के नामांकनों को मान्य माना जाएगा। इसके अलावा 23 से 29 दिसंबर तक फिर से नामांकन भी किए जा सकेंगे। इस अवधि में और नामांकन होने की भी संभावना है।