फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayati Raj department will investigate the rainy season project

Sirsa News: पंचायती राज विभाग करेगा बरसाती परियोजना की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj department will investigate the rainy season project
जनता भवन रोड पर डाली जा रही बरसाती लाइन।
सिरसा। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए 34 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाया जा रहा है। विकास कार्य में निरंतर खामियों की उपायुक्त शांतनु शर्मा से लेकर उच्चाधिकारियों को शहर के कुछ लोगों की ओर से लगातार शिकायत की जा रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर उपायुक्त के आदेशों पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की टीम बरसाती परियोजना की जांच करेगी।
विज्ञापन


जांच के साथ अलग-अलग जगहों सैंपल भरवाए जाएंगे, ताकि असल में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए। गौरतलब है कि बरसाती प्रोजेक्ट के लिए पहले दिन से ही शिकायतों को दौर शुरू हो गया था। जब पहली बार आंबेडकर चौक से इस कार्य की शुरूआत की गई थी। इसके बाद हिसारिया बाजार में ड्राइंग में आया बदलाव चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


ऐसे में जब जनता भवन रोड पर काम शुरू हुआ तो पाइपलाइन बिछाने से पहले नीचे बैड यानी कंकरीट मिक्स नहीं डालने पर पार्षद प्रतिनिधियों और श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग ने विरोध जताया। इसके बाद खुद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को निर्माण कार्य में कोताही न बरतने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी उपायुक्त शांतनु शर्मा को विकास कार्य बेहतर नहीं होने की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेई कर रहे हैं विकास कार्यों का निरीक्षण

नगर परिषद एक्सईएन ने विकास कार्यों को सख्त आदेश जारी किए हैं। नियमित रूप से जेई विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे। विकास कार्यों में कोई कमी मिलती है तो उस कार्य को दोबारा करवाया जाएगा। इसके साथ ही ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में जेई मौके पर खड़े होकर काम करवा रहे हैं।




जांच होगी तो सच्चाई आएगी सामने

बरसाती प्रोजेक्ट पर लंबे समय से जांच की मांग की जा रही है। ऐसे में अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में जांच होगी और सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल के रिपोर्ट में सबकुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed