{"_id":"66af9e919c535f66390701f2","slug":"panch-and-moujij-people-of-three-villages-together-made-gurpreet-singh-the-head-of-jagmalwali-dera-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तीन गांवों के पंच व मौजिज लोगों ने मिलकर गुरप्रीत सिंह को बनाया जगमालवाली का डेरा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: तीन गांवों के पंच व मौजिज लोगों ने मिलकर गुरप्रीत सिंह को बनाया जगमालवाली का डेरा प्रमुख
Sun, 04 Aug 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:00 PM IST
सार
संत वकील साहिब के परिवार के सदस्य बोले कि डेरे की गद्दी से हमारा कोई मतलब नहीं, आठ को भोग के बाद घर लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि विरेंद्र सिंह के पास अगर वसीयत है तो संगत के सामने रखें और उनको संतुष्ट करें, अमर सिंह डेरा प्रमुख के भतीजे नहीं, पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
संत वकील साहिब के साथ गुरप्रीत सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के गांव जगमालवाली में डेरे की गद्दी को लेकर चार दिनों से चल रहे विवाद के बीच रविवार को तीन गांवों के मौजिज लोगों और संगत ने गुरप्रीत सिंह को डेरा प्रमुख बनाया है। गुरप्रीत सिंह पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब के भाई के बेटे हैं। अचानक हुई इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
इधर, संत वकील साहिब के परिवार के लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपना पक्ष रखा। संत वकील साहिब के बेटे ओमप्रकाश व भतीजे विष्णु कहा कि उन्हें डेरे की गद्दी से कोई मतलब नहीं है। वह आठ अगस्त को भोग क्रिया के बाद चले जाएंगे।
विज्ञापन
वसीयत होने का दावा करने वाले विरेंद्र सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि अगर विरेंद्र सिंह के पास कोई वसीयत है तो वे संगत के सामने रखें और संगत को संतुष्ट करें। यह भी कहा कि अमर सिंह संत साहिब के भतीजे नहीं हैं। वे तो पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
बचपन से ही डेरे में रहे हैं गुरप्रीत सिंह, संत वकील साहिब के भी करीबी
पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब चार भाई थे। इनके एक भाई के बेटे गुरप्रीत सिंह है। गुरप्रीत सिंह बचपन से ही डेरे में रहे हैं। वे संत वकील साहिब के करीबी भी माने जाते हैं। संगत की भजन मंडल में उनका विशेष स्थान है। वे बाल ब्रह्मचारी हैं और डेरे की संगत की उनके प्रति पूर्ण आस्था है। यही वजह है कि डेरे में मौजूद संगत ने उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई।