फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   paimaish of roads

Sirsa News: सड़कों का आधा क्षेत्र भी पूरा नहीं कर पाए अधिकारी, हांसी से जेई को बुलाया

Mon, 21 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
paimaish of roads
सिरसा। गलियों कीपैमाइश करते हुएटीम। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में विकास कार्यों में किस स्तर पर गड़बड़ी हो रही है। इसका खुलासा यूसीएस की गलियों की जांच में सामने आ रहा है। यूसीएस 55 और 55 ए की गलियों का क्षेत्र अभी नगर परिषद के अधिकारी पैमाइश नहीं करवा पाए थे।
अब यूसीएस 7 की पैमाइश में सामने आए आंकड़े ने सबको चौंका दिया हैं। आधे क्षेत्र की पैमाइश ही सोमवार को अधिकारी करवा पाए और बनाया हुआ क्षेत्र पूरा हो गया।
विज्ञापन

सड़कों में पैमाइश का खेल खेलने वाले अधिकारी अब खुद फंसते नजर आ रहे हैं। सोमवार को मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार व बीएंडआर के एसडीओ परमवीर सिंह के साथ पार्षद दीपक बंसल, राजेंद्र कुमार सहित नगर परिषद के जेई राहुल भी मौके पर पैमाइश करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीएस-7 में नया और पुराना क्षेत्र मिलाकर अनुमानित क्षेत्र करीब 57 हजार वर्गफीट बना जबकि रिकॉर्ड में करीब 1 लाख 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र के निर्माण कार्य की राशि जारी की गई है। इस दौरान कुछ पुरानी गलियों की पैमाइश करवाने की बात जेई व ठेकेदार ने कही तो अधिकारियों ने साफ इन्कार कर दिया।
पार्षद ने नाराजगी जताई कि ये गलियां इस समय से पहले बनी हुई हैं। ऐसे में अब वीरवार को हांसी से जेई प्रवीण शर्मा को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है और बची हुईं गलियों की वह पैमाइश करवाएंगे। अब देखना यह है कि आधे से ज्यादा क्षेत्र वह किस तरह से पूरा करते हैं।

अब तक महज तीन यूसीएस की जांच हुई है। बाकी बचीं कॉलोनियों की जांच होती है तो कई अधिकारी जांच के दायरे में आएंगे। जेई प्रवीण शर्मा, जेई राहुल, जेई रमेश कुमार, एमई अनिल कुमार, एक्सईएन विक्की तक जांच पहुंचेगी। सेवानिवृत्त अधिकारी भी दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed