फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy will be procured in the market after two days from today, lifting of six lakh quintals remains

दो दिन बाद मंडी में आज से धान की होगी खरीद, छह लाख क्विंटल का उठान शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured in the market after two days from today, lifting of six lakh quintals remains
अनाज मंडी में पड़ीं धान की बोरियां। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। दो दिन बाद सिरसा मंडी में सोमवार को धान की बोली दोबारा से शुरू होगी। इससे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अभी भी मंडियों में छह लाख क्विंटल धान का उठान होना शेष पड़ा है। ऐसे में किसानों को धान रखने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से व्यापारियों और आढ़तियों को धान का उठान जल्द करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी मंडियों में उठान कार्य कछुआ गति से चल रहा है। सिरसा मंडी में व्यवस्था को सुधारने के लिए आढ़तियों ने दो दिनों तक शनिवार और रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रखी और मंडी में आवक नहीं होने दी। यहां दो दिनों तक केवल उठान का ही काम किया गया। दो दिन में तीन लाख बोरियों का ही उठान हो पाया, जबकि अभी भी करीब तीन लाख बोरियों का अनाज मंडी में उठान होना शेष है। मंडी के शेड और रास्ते अभी भी पूरी तरह से खाली नहीं हो पाए हैं। सोमवार को फिर से मंडी में आवक शुरू होने पर धान रखने के लिए किसानों को जद्दोजहद करनी होगी। किसान कभी दुकान के आगे तो कभी मंडी के साथ लगती गलियों में धान उतारने को मजबूर होंगे। इसके कारण फिर से आवाजाही प्रभावित होगी और आसपास के कॉलोनीवासियों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंडियों में नहीं हो रहा समय पर उठान
जिले की मंडियों में अब धान की 1509, 1401, पीबी वन सहित अन्य कई किस्में पहुंच रही है। मंडियों में हर रोज डेढ़ लाख क्विंटल की आवक होती है। उठान केवल 30 फीसदी ही हो पाता है, जिसके कारण मंडियां अब पूरी तरह से अटी हुई है। जिलेभर की मंडियों में अब तक 28 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 22 लाख क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है। ऐसे में जिलेभर की मंडियों में अब छह लाख क्विंटल धान का उठान होना शेष पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में खरीद कार्य होगा शुरू
दो दिनों तक मंडी में लगातार उठान का काम किया गया है, जिससे स्थिति काफी ठीक हो चुकी है। सोमवार से मंडी में बोली शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी आढ़तियों को सूचना भी दे दी गई है।
दीपक मित्तल, महासचिव, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed