फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy was purchased in the market after five days

Sirsa News: पांच दिन बाद मंडी में हुई धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Paddy was purchased in the market after five days
सिरसा। पांच दिन क बाद अनाज मंडी में मंगलवार को धान की खरीद शुरू हुई। बड़ी संख्या में किसान धान की उपज लेकर मंडी में पहुंचे। इन पांच दिन में बड़े स्तर पर उठाने हाेने के कारण किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, पीआर धान की खरीद को लेकर सरकार ने 15 नवंबर आखिरी तारीख रखी थी। ऐसे में अब मात्र एक ही दिन शेष रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी सरकार पीआर धान की सरकारी खरीद का समय बढ़ा देगी।
विज्ञापन


जिले में अभी तक मंगलवार शाम तक 2039429 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1756273 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। इसमें से करीब 204827 मीट्रिक टन का उठान बाकी है। इससे पहले मंडी में धान के आवक ज्यादा होने व त्योहार के चलते आढ़तियों ने बैठक कर पांच दिन तक खरीद बंद रखने का निर्णय लिया था। इन पांच दिनों में मंडी से करीब तीन लाख क्विंटल धान का उठान किया गया है। इसके चलते मंडी खाली-खाली नजर आईं। मंगलवार को जहां खरीद शुरू होने से किसानों ने भी राहत मिली है, वहीं सरकारी खरीद के एक दिन बचा होने के चलते वे चिंतित भी है। जिले में अभी भी काफी मात्रा में पीआर धान की आवक बाकी है। खेतों में कटाई को भी जारी है। ऐसे में किसानों ने मांग की है कि सरकारी खरीद का समय बढ़ाया जाए। आढ़तियों को भी उम्मीद है कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी सरकार पीआर धान की सरकारी खरीद का समय बढ़ा देगी।
विज्ञापन


33557 क्विंटल बाजरे की हुई खरीद
मंडी में धान के अलावा बाजरे की भी खरीद की गई। जिले में अब तक 34103 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।इसमें से 33557 क्विंटल का उठान हो चुका है। 198 क्विंटल बाजरे की उठान बाकी है। वही, सीसीआई ने सोमवार तक 10161 क्विंटल नरमे की खरीद की है। जिले में अब तक 571325 क्विंटल नरमे की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed