{"_id":"614e14db8ebc3eab6725a04e","slug":"paddy-procurement-will-start-from-today-expected-to-reach-paddy-market-after-october-10-sirsa-news-hsr6126444109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से धान की खरीद होगी शुरू, 10 अक्तूबर के बाद धान मंडी में पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से धान की खरीद होगी शुरू, 10 अक्तूबर के बाद धान मंडी में पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
अनाज मंडी में घुमते बेसहारा पशु।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सरकार की ओर से शनिवार से धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेकिन अभी धान तैयार न होने के कारण अक्तूबर माह के पहले हफ्ते के बाद ही मंडी में धान पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। मंडी में साफ सफाई कर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष भी उन्हीं किसानों से सरकार धान की खरीद करेगी जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है।
सरकार की ओर से पीआर धान की सरकारी भाव 1925 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद की जा सकेगी। वहीं इस वर्ष किसान भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने अनुसार शेड्यूल तय कर सकेंगे। तय समय के बाद ही किसान मंडी में धान लेकर पहुंच सकेंगे। ऐसे में अगर किसानों के धान में अधिक नमी पाई जाती है तो इसके लिए उन्हें मंडी में धान सुखाना भी पड़ सकता है। हालांकि जिले में इस वर्ष अधिक बारिश होने के कारण धान अभी तैयार नहीं हो पाया। 10 अक्तूबर के बाद ही मंडी में धान पहुंचने की उम्मीद है।
शेड पर पाइप लगाने का चल रहा काम, बेसहारा पशुओं की अभी भी समस्या
उपायुक्त के दौरे के बाद मंडी में कई तरह के सुधार करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद मंडी के शौचालयों की स्थिति में सुधार और पानी निकासी के लिए पर्याप्त प्रबंध करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मंडी के शेडों का पानी एक तरफ से उतारने को लेकर भी अलग-अलग स्थानों पर पाइप डालने का काम भी शुरू किया गया है। अभी भी मंडी में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मंडी में अभी भी बेसहारा पशुओं घूमते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
मंडी में धान की खरीद के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 अक्तूबर के बाद ही मंडी में धान पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए एजेंसियों की ओर से तैयारी कर ली गई है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
सुरेंद्र सैंनी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा