फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy arrived with 6 farmers in two mandis on the first day of purchase, 5 heaps were not sold due to high moisture

खरीद के पहले दिन दो मंडियों में 6 किसान लेकर पहुंचे धान, नमी अधिक होने पर नहीं बिकी 5 ढेरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrived with 6 farmers in two mandis on the first day of purchase, 5 heaps were not sold due to high moisture
दड़बी अनाज मंडी में परमल धान को सुखाते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार की ओर से रविवार को परमल धान की खरीद शुरू कर दी गई है। रविवार को 22 में से केवल 2 केंद्रों पर ही किसान धान लेकर पहुुंचे। इनमें से एक ही ढेरी में नमी ठीक पाए जाने पर पहले दिन केवल 12 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई। वहीं सिरसा अनाज मंडी में मजदूरों की हड़ताल जारी रही और अब मजदूर सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना लगाकर मांगें मनवाने को लिए प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

परमल धान की सरकारी खरीद शुरू होने के संदेश के चलते डिंग मंडी व दड़बी में ही किसान धान लेकर पहुंचे। दोनों मंडियों में तीन-तीन किसान धान लेकर आए, लेकिन खरीद एजेेंसी हैफेड द्वारा धान की जांच की गई तो ढेरियों में नमी की मात्रा 17 फीसदी से अधिक पाई गई। नमी अधिक होने पर 5 ढेरियों की खरीद नहीं की। हैफेड द्वारा डिंग मंडी में केवल 12 क्विंटल की ही खरीद की गई और अन्य किसानों को धान सुुुखाने की बात कहीं गई।
विज्ञापन

मजदूर बोले सोमवार को नहीं शुरू होने दी जाएंगी खरीद
मंडी मजदूरों की मजदूरी में कटौती के चलते प्रदेश की मंडियों में हड़ताल की गई है। जिससे लेकर मंडी मजदूर यूनियनों का कहना है कि मंडी में अगर कोई आढ़ती किसानों से फसल मंडी में मंगवाता है तो उसका भी विरोध किया जाएगा। हालांकि दी आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर समर्थन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंग मंडी खरीद केंद्र पर धान की खरीद की गई है। नमी अधिक होने के कारण अन्य ढेरियों को नहीं खरीदा गया। किसान धान को अच्छे से सूखा कर ही मंडी में लेकर पहुंचे।
-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।
मंडी मजदूरों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मंडी मजदूर यूनियन ने भाजपा के जिला सचिव सुनील बामनियां के नेतृत्व भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा को ज्ञापन सौंपा। मजदूर यूनियन के प्रधान महाबीर सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को हरियाणा मंडी बोर्ड द्वारा मजदूरी के रेट 5 रुपये प्रति नग के हिसाब से कम आए। इस संबंध में बीती 28 सितंबर को हरियाणा मंडी बोर्ड के सीए के साथ प्रत्येक जिले से मजदूरी प्रतिनिधि मिले व सीए ने आश्वासन दिया था कि वो मजदूरी रेट बढ़ा दिए जाएंगे।

1 अक्तूबर को हरियाणा मंडी बोर्ड ने मजदूरों की रेट लिस्ट जो जारी की, उसमें नरमे-कपास के रेट 1.05 प्रति नग बढ़ा दिए गए। परंतु दूसरी तरफ धान के 1.06 प्रति नग घटा दिए गए। साथ ही 2 अक्तूबर को मंडी मजदूरों ने मंडी में हड़ताल रखी। इस दौरान मांग की गई कि पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में मंडी मजदूरों की मजदूरी रेट बढ़ाए जाए। हालांकि 1 अक्तूबर को मजदूरी बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। यूनियन का फैसला है कि मजदूरी दर ना बढ़ाने तक हड़ताल जारी रहेगी।

मंडी मजदूर यूनियन के सदस्य भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए

मंडी मजदूर यूनियन के सदस्य भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed