फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paani Aali Paani Pya De... but the boys danced

Sirsa News: पाणी आली पाणी प्या दे... पर लड़कों ने लगाए ठुमके

Sun, 17 Nov 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Paani Aali Paani Pya De... but the boys danced
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शनिवार को युवा महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने अपने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दीं। हरियाणवी डांस का जज्बा युवाओं में देखने को मिला। डांस की विभिन्न विधाओं में आने वाले बदलाव का असर हरियाणा ग्रुप डांस पर भी देखने को मिला। हरियाणवी गीत पानी आली पानी ल्या दें, क्यू अनबोल खड़ी होगी गीत पर लड़कों ने गजब का हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया। इसको देखकर पूरे हाल में लड़कों से लेकर लड़कियों ने सीटियां बजाई।
विज्ञापन

युवाओं में जहां हरियाणवी डांस को लेकर जोश देखने को मिला। वहीं, शास्त्रीय संगीत और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में बड़े स्तर पर युवाओं ने भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर में युवा महोत्सव एक मेले जैसा नजर आया। विधाओं में भाग लेने वाले युवाओं का जोश बढ़ाते हुए सभी विद्यार्थी नजर आए। विवि प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं प्रशासन ने की थी। एनएसएस के स्वयंसेवी और सिक्योरिटी गार्ड युवाओं को विभिन्न स्टेज के बारे में बताते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार विवि ने मुख्य स्टेज पर हरियाणवी ऑर के स्ट्रा, हरियाणवी पोप सांग और सोलो डांस की धूम रही। दूसरी स्टेज पर शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चुनिंदा दर्शक होने के बाद भी प्रस्तुति देने वाले युवाओं में जोश बना रहा।
विज्ञापन

वहीं, स्टेज तीन पर संस्कृत भाषण के अंदर भाषण प्रतियोगिता और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता हुई। स्टेज चार पर संस्कृति पर आधारित ऑन द स्पोट पेंटिंग तथा नई शिक्षा नीति पर आधारित कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, पांचवीं स्टेज पर प्रकृति पर आधारित फोटोग्रॉफी और त्रिवेणी युवा महोत्सव पर वीडियोग्राफी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यह होगी विधाएं
17 नवंबर
स्टेज 1
- हरियाणवी ग्रुप डांस
- कव्वाली
- हरियाणवी सोलो डांस, महिला
----
स्टेज 2
- लाइट वोकल भजन, शब्द
- लाइट वोकल गजल
- वेस्टर्न वोकल सांग

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना
दूसरे दिन युवा महोत्सव का आगाज करते हुए चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा की युवा कल्याण निदेशक डॉ. मन्जू नेहरा ने कहा कि विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को पहचान कर एक मंच प्रदान करना है। दूसरे दिन समारोह में प्रो प्रियंका सिवाच, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. कुमुद बंसल ने ज्यूरी मेंबर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed