फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Out of 6,932 complaints received at the camp, 5,792 were resolved.

Sirsa News: शिविर में आईं 6,932 शिकायतों में से 5,792 का समाधान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Out of 6,932 complaints received at the camp, 5,792 were resolved.
सिरसा। समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। सभी विभागाध्यक्ष प्राप्त शिकायतों व उनके निवारण प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखें। शिकायत के समाधान में अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उच्चतर स्तर पर अवगत करवाया जाए। ये निर्देश उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आईं 6,932 शिकायतों में से 5,792 का समाधान किया जा चुका है। 307 शिकायतों के समाधान का कार्य जारी है, 528 शिकायतें रिजेक्ट की जा चुकी हैं जबकि 250 रिओपन की गई है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन


सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय के कमरा नंबर 63 में होगा। आमजन की कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed