फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Organizations will stage a sit-in protest at Chautala toll plaza

Sirsa News: चौटाला टोल प्लाजा पर संगठन करेंगे धरना प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Organizations will stage a sit-in protest at Chautala toll plaza
डबवाली। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों का भारत माला रोड सहित अन्य मार्गों पर स्थापित किए गए अलग-अलग टोल प्लाजा पर लंबे समय से अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस कारण आमजन में नाराजगी बढ़ गई है। गांव चौटाला में टोल प्लाजा पर ग्रामीणों को आ रही परेशानियों के समाधान के लिए सात जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश फोगडिया ने कहा कि कंपनी यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो इसके बाद टोल प्लाजा पर स्थाई धरना दिया जाएगा और टोल फ्री कर दिया जाएगा। इस धरने प्रदर्शन में किसान संगठनों के अतिरिक्त अनेक संगठनों के मौजिज लोग शामिल होंगे। चौटाला टोल प्लाजा सहित कंपनी द्वारा शेरगढ़, अबूबशहर, खुईयांमलकाना व जोगेवाला टोल प्लाजा पर वाहनों को गुजरने के लिए केवल दो लेन ही खुली रहती है।
विज्ञापन

इसके कारण धुंध व कोहरे के कारण हादसे का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा कंपनी की ओर से स्टॉफ पूरा नहीं रखा गया है। इस कारण सभी लेन नहीं खोली जा रही है। उन्होंने कर्र्मचारियों की संख्या में इजाफा करने के साथ सभी लाइन खोलने की मांग रखीं । उन्होंने टोल प्लाजा कंपनी की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि सबसे बड़ी खामी तो यह है कि सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहनों के फास्ट टैग उठा लिए जाते हैं। इसके कारण वाहन चालकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। इसे बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कर्मचारियों को मिल रहा है महज 10 हजार रुपये वेतन
राकेश फागोडिया ने बताया कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। डीसी रेट से भी कम पैसा इन कर्मचारियों को मिल रहा है। महज 10 हजार बतौर वेतन कर्मचारियों को दिए जाते हैं, जो नियमानुसार गलत है। हमारी मांग है कि कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर 25 हजार मासिक वेतन दिया जाए और 8 घंटे ही डयूटी तय जाए। सर्द मौसम में डयूटी देने के लिए कैबिन में हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए।
---
ये रखेंगे अन्य मांगें
- किसानों के ट्रैक्टर व अन्य कृषि यत्रों को टोल फ्री किया जाए।
- वाहनों के लिए यू टर्न लेने के लिए बनाए गए कटों को भी बंद कर दिया गया है, इन्हें खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed