फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Organically in the arrest of the accused at the police station

आरोपी की गिरफ्तारी पर थाने में बवाल

Wed, 13 Aug 2014 11:26 PM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के एक मामले में उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करके सब्जी मंडी चौकी लेकर आई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने चौकी में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम हमलावरों ने थानेदार से मारपीट की और एक हवलदार की वर्दी फाड़ डाली। आरोपी को परिजनों ने पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास भी किया। इसमें नाकाम रहने पर आरोपी के परिजनों ने पुलिस चौकी के पास यातायात जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बाद में रानियां रोड पर यातायात जाम कर दिया जो करीब आधे घंटे तक रहा। पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापे मार रही थी।
विज्ञापन


बाजीगर मोहल्ला निवासी सोनू बाजीगर पुत्र भीराराम के खिलाफ शहर थाने में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज है। काफी समय से सोनू फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम को सब्जी मंडी चौकी पुलिस आरोपी को उसके रानियां चुंगी स्थित घर से गिरफ्तार करके चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू के परिजनों को इसका पता चला तो वे मोहल्ले वालों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी में मौजूद एएसआई जगदीश कुमार व हवलदार कांशीराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने सोनू को पुलिस गिरफ्त से छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त से जाने नहीं दिया। हमलावरों ने हवलदार कांशीराम की वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद आरोपी सोनू की बहन ने भी पुलिसकर्मियाें पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

इस पर बाजीगर समुदाय के लोगों ने पुलिस चौकी के समक्ष जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। तब तक डीएसपी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चुके थे। थाना शहर प्रभारी सुरेश पाल सिंह के समझाने पर प्रदर्शनकारी वहां से चले गए लेकिन बाद में उन्होंने रानियां रोड पर बांदरों वाली पुलिया के समीप तिराहे पर पर अवरोधक लगाकर कर यातायात जाम दिया।

सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मवीर सिंह, एसएचओ सिटी सुरेश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरे में प्रदर्शनकारियों ने केलनियां रोड की ओर से पथराव शुरू कर दिया जो कई पुलिसकर्मियों को लगे। साथ ही एक पत्थर पत्रकार को भी लगा।

बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारी अंधेरे में केलनियां रोड की ओर भागे और कुछ खेतों में जा छिपे। पुलिस ने करीब एक किमी तक प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। आधा घंटे बाद यातायात बहाल हो गया।


उधर, डीएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि चौकी में घुसकर पुलिस कर्मचारियाें से मारपीट की गई है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज की बात से साफ इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed