{"_id":"62f3f0e860a076151c600804","slug":"order-ineffective-private-bus-operators-charge-fare-from-women-and-children-sirsa-news-hsr638947682","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश बेअसर, निजी बस परिचालकों ने वसूला महिलाओं और बच्चों से किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश बेअसर, निजी बस परिचालकों ने वसूला महिलाओं और बच्चों से किराया
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पहुंचीं महिलाएं । संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सरकार की ओर रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवाने का ऐलान किया गया है। इसके बावजूद निजी बस परिचालक महिलाओं और बच्चों से पूरा टिकट वसूल रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों ने जब प्राइवेट बसों की चेकिंग की तो परिचालकों ने भी उनके साथ बदतमीजी की और मालिक के टिकट काटने के आदेश होने की बात कही। अब रोडवेज अधिकारियों की ओर से आदेश की अवहेलना करने मामले में आरटीओ व मुख्यालय में रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।
सरकारी की ओर से 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को मुफ्त में यात्रा करवाने के आदेश दिए हैं। इसमें रोडवेज और सहकारी समिति की बसों को शामिल किया गया है, लेकिन प्राइवेट बस चालकों ने 12 बजे के बाद भी महिलाओं व बच्चों के टिकट काटने की प्रक्रिया शुरू रखी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बस स्टैंड इंचार्ज सुधीर कुमार, यातायात प्रबंधक राकेश कंबोज सहित अन्य कर्मचारियों ने बसों की जांच की। ऐसे में बस स्टैंड पर पहुंची प्राइवेट बस से उतरे यात्रियों से पूछताछ की तो यात्रियों ने परिचालक द्वारा टिकट काटने की जानकारी दी। अधिकारियों ने यात्रियों की टिकट लेकर उन्हें किराया वापस करवा दिया और परिचालकों को चेतावनी दी। ऐसे में कुछ समय बाद बस स्टैंड पर पहुंची एक और प्राइवेट बस से उतरे यात्रियों से पूछताछ की तो सभी यात्रियों ने परिचालक द्वारा टिकट काटने की बात कही। वहीं जब परिचालक से बातचीत की गई तो वह भी मालिक के आदेश होने की बात कहने लगा और यात्रियों की इसी तरह से टिकट काटने की बात तक कह डाली ।
आरटीओ अधिकारियों को दी शिकायत, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई
रक्षाबंधन पर प्राइवेट बस चालकों की ओर से यात्रियों की पूरी टिकट काटे जाने के संबंध में रोडवेज अधिकारियों ने आरटीओ अधिकारियों को भी इस मामले की शिकायत दी। लेकिन किसी तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। रोडवेज अधिकारियों ने अन्य कई बस चालकों को चेतावनी भी दी और महिला यात्रियों को भी टिकट न देने के प्रति जागरूक किया ।
विज्ञापन
एक बस पकड़ी तो दूसरे बस चालकों ने बाहर ही उतार दी सवारियां
बस स्टैंड पर अधिकारियों की ओर से जांच किए जाने की सूचना मिलते ही प्राइवेट बस चालकों न इसकी जानकारी सभी प्राइवेट बस चालकों तक कुछ ही समय में पहुंचा दी। इसके तुरंत बाद सभी प्राइवेट बस चालकों ने बाहर ही यात्रियों को उतारना शुरू कर दिया। चालक खाली बस को लेकर बस स्टैंड तक पहुंचते हुए नजर आए। हालांकि यात्रियों ने परिचालक द्वारा टिकट का किराया लेने के बाद टिकट न देने की बात भी कही ।
सरकारी और सहकारी समिति की बसों में महिलाओं व 15 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों का किराया सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर माफ किया गया है। कई प्राइवेट बस चालक महिला यात्रियों से किराया वसूल रहे हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय व आरटीओ को भेजी जाएगी। वीरवार रात 12 बजे तक महिलाएं व बच्चे मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।
सुधीर कुमार, एसएस, बस स्टैंड सिरसा ।

निजी बस परिचालक की ओर से महिला यात्रियों की टिकट काटने के बाद जांच करते बस स्टैंड इंचार्ज सुधीर क?- फोटो : Sirsa