फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opposition absent in Haryana, Congress puppet in which BJP fills the key: Anurag Dhanda

हरियाणा में विपक्ष नदारद, कांग्रेस गुड्डा, जिसमें भाजपा भरती है चाबी : अनुराग ढांडा

Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Opposition absent in Haryana, Congress puppet in which BJP fills the key: Anurag Dhanda
सिरसा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा सिरसा में सरकार के खिलाफ गरजे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नदारद है। कांग्रेस उस गुड्डे की तरह है, जिसमें भाजपा आवश्यकता अनुसार चाबी भरती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच आपसी सेटिंग चल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिरसा में पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक-दूसरे की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश भर में हर वर्ग प्रदर्शन कर रहा है, जबकि सरकार लाठियां बरसाने में लगी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन का भी आदमी पकड़ा जाए तो उसे पानी और शौचालय जैसी सुविधा देनी होती है, लेकिन सरकार प्रदर्शनकारियों और धरनारत लोगों को मूलभूत सुविधा भी वंचित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का रवैया प्रदेश में तानाशाह का है और प्रदेश के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग जब अपने हकों के लिए आवाज उठाता है तो उसपर लाठीचार्ज किया जाता है। जब अपने हकों के लिए सरपंचों ने प्रदर्शन किया, तो उनपर लाठीचार्ज किया गया। आम आदमी पार्टी यही मांग करती है कि जल्द से जल्द सरपंचों के साथ बातचीत कर इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में अनुराग ढांडा ने कहा हमारा गठबंधन तो सीधा जनता से है। आम आदमी पार्टी किसी तरह के गठबंधन में यकीन नहीं रखती और आज प्रदेश में बीजेपी और जेजेपी का जो गठबंधन है वो मजबूरी का गठबंधन है, क्योंकि ना तो इनकी विचारधारा मिलती है और ना ही इनका कोई इतिहास है। उन्होंने शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि अगर शराब घोटाले की जांच ही करनी है तो सीबीआई और ईडी को हरियाणा में जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है। पूरे प्रदेश निकाय और निगम चुनाव 2021 से पेंडिंग हैं। सरकार जानबूझ कर चुनाव नहीं करवा रही। इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, कुलदीप गदराना, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, हैप्पी रानियां, पूनम गोदारा, कुलदीप भांभू, धर्मपाल लाट और अनिल चंदेल, जगतार सिंह, सुरजीत सिंह, प्रो. दयानंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed