फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opium was grown in the garden, police caught the person, 7.230 kg of green plants recovered

Sirsa News: बाड़ी से उगा कर थी अफीम, पुलिस ने व्यक्ति को दबोचा, 7.230 किलोग्राम हरे पौधे बरामद

Tue, 25 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Opium was grown in the garden, police caught the person, 7.230 kg of green plants recovered
घर के अंदर लगाए गए अफीम के पौधे। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव मत्तड़ में एक घर में दबिश देकर 7.230 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद किए हैं। आरोपी व्यक्ति ने घर के अंदर सब्जियों की बाड़ी में अफीम के पौधेे लगा रखे थे। आरोपी के पहचान गांव मत्तड़ निवासी गुरदीप सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व पड़ताल के दौरान रोड़ी थाना क्षेत्र में मौजूद थी। तभी उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने सूचना के आधार पर गांव मत्तड़ के एक घर में जाकर जांच की, तो वहां उन्हें घर में लगी सब्जियों की बाड़ी से 7.230 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद हुए। इसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति का गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में घर के अंदर अफीम की खेती करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। फरवरी में डबवाली क्षेत्र में बाबा की कुटिया में अफीम के पौधे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed