{"_id":"71d1d66292c1586f4fc05db0fbfc883e","slug":"opened-two-counter-of-plus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो स्थानों पर दाल बिक्री काउंटर खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो स्थानों पर दाल बिक्री काउंटर खोले गए
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के आदेश पर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए शुक्रवार को सस्ती दाल उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने सेल काउंटर खोल दिए हैं।
विज्ञापन
शहर में भादरा बाजार और अनाजमंडी में सेल काउंटर खोले गए हैं। इन दोनों काउंटरों का शुभारंभ डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने किया। प्रशासन द्वारा खुलवाए जा रहे दाल काउंटर पर बाजार भाव से 20 से लेकर 50 रुपये तक दाल सस्ती मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
लोगों को महंगाई से राहत मिले, इसके लिए सरकार ने सस्ती दाल बेचने के लिए काउंटर खोलने के आदेश दे रखे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई पर कंट्रोल का एक कदम उठाया गया है, जिससे लोगों को राहत मिलना स्वाभाविक है। अब लोग इन काउंटरों से कम रेट पर दाल खरीद सकेंगे। हालांकि दुकानदारों को इससे नुकसान होगा क्योंकि उनकी दुकानों से दाल की बिक्री बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे जिले में खुल जाएंगे काउंटर
डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि आम जन को सस्ती दाल उपलब्ध करवाने के लिए दाल के थोक विक्रेताओं से शुक्रवार को मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी ने आम जन को महंगाई से राहत देने के लिए थोक भाव में दाल देने की बात कही है।
इसलिए सिरसा के बाद अब शनिवार को ब्लॉक लेवल पर काउंटर खोले जाएंगे। मंडी डबवाली, कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद, डिंग व चौपटा सहित ओढ़ां की अनाज मंडी या मुख्य स्थान पर काउंटर खुलेंगे।