{"_id":"6307b1ab27a2751ba86d15a0","slug":"open-counseling-in-colleges-today-admission-will-be-done-on-the-basis-of-merit-sirsa-news-hsr640132019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग आज, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग आज, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
सिरसा। कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली और दूसरी मेरिट सूची को जारी कर दिया है। वहीं विद्यार्थियों की सूची से एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं अब कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों पर 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग होगी। दाखिला मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा।
जिन विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में एडमिशन लेना है। उन्हें संबंधित कॉलेजों में जाकर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों की मेरिट सूची बनाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों के नंबर ज्यादा है उन्हें इस काउंसिलिंग में मौका मिलेगा। वहीं विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दौरान अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाने पड़ेंगे। वहीं अगर किसी विद्यार्थी के दस्तावेज में गड़बड़ पाई जाती है या फिर दस्तावेज पूरे नहीं होते हैं तो उन्हें एडमिशन नहीं दिया जाएगा। बता दें कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी (मेडिकल, नॉन मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस) की करीब 50 ये ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। वहीं राजकीय नेशनल कॉलेज में करीब 50.80 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। जिसपर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
----------
बीए को छोड़कर किसी भी संकाय में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी
राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज में 6 संकायों में स्नातक करवाई जाती है। लेकिन विद्यार्थियों ने बीए को छोड़कर अन्य किसी भी संकाय में रुचि नहीं दिखाई है। राजकीय नेशनल कॉलेज में बीए संकाय की 1120 सीटें है जिसमें से 758 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। वहीं बाकी में 50 फीसदी भी दाखिला नहीं हो पाया है। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में बीए संकाय की कुल 450 सीटें हैं। जिसपर 355 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन
---------
इस प्रकार रहेगा ओपन काउंसिलिंग का शेड्यूल
प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए खाली पड़ी सीटों पर ओपन काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक कॉलेजों में आकर विभिन्न कोर्सों के लिए अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। मेरिट लिस्ट 27 अगस्त को महाविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। विद्यार्थियों को सभी मूल दस्तावेज व उनकी फोटोस्टेट प्रतियों का एक सेट साथ लेकर आना होगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए 27 अगस्त रात 12 बजे तक फीस भरनी होगी।
----------------
वर्जन
राजकीय कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग 26 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा । विद्यार्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों को लेकर ही कॉलेज में आएं।
- प्रो. रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
----------------
वर्जन
राजकीय नेशनल कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग शुक्रवार को है। बीए, बीकॉम, मेडिकल, नॉन मेडिकल, इकोनॉमिक्स व बीए इवनिंग संकायों में एडमिशन होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया होगी। 27 अगस्त को कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट को अपलोड कर दिया जाएगा।
--- डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।