फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only four days of water in the tank of Azad Nagar Jal Ghar

Sirsa News: आजाद नगर जलघर के टैंक में सिर्फ चार दिन का पानी

Sat, 02 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Only four days of water in the tank of Azad Nagar Jal Ghar
आजाद नगर जलघर
हिसार। शहर के बड़े हिस्से को जलापूर्ति करने वाले आजादनगर जलघर के टैंक में सिर्फ चार दिन का पानी बचा है। अभी जलघर की सफाई का काम चल रहा है। दावा है कि यह कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। सफाई कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो हजारों घरों में पेयजल किल्लत गहरा सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टैंक की सफाई होने के बाद इसमें दोबारा पानी भरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आजाद नगर स्थित जलघर में दो टैंक हैं। फिलहाल बड़े टैंक से पानी की आपूर्ति दी जा रही है जिसमें चार दिन का पानी बचा है। छोटे टैंक की सफाई के बाद इसमें पानी भरकर आपूर्ति शुरू की जाएगी। पुराने शहर को आपूर्ति देने वाले महाबीर कॉलोनी के पुराने जलघर के दो टैंकों में से एक खस्ताहाल है। दूसरे टैंक की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। हिसार शहर की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक लगभग 3 लाख थी जो अब बढ़कर लगभग 4.5 लाख हो गई है। बढ़ी हुई आबादी के लिए सामान्य दिनों में प्रतिदिन 90 से 96 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। गर्मी में इसमें इजाफा हो जाता है। नहरी पानी मिलने तक दिक्कत नहीं रहती लेकिन गर्मियों में नहर की सफाई के दौरान पानी का संकट हो जाता है। क्योंकि पर्याप्त जलभंडारण क्षमता का अभाव है।
विज्ञापन


जलघर से जाल डालकर निकाली गंदगी
आजाद नगर जलघर के छोटे टैंक में गंदगी जमी थी। सफाई के लिए 10 कर्मचारियों की टीम लगी है जिन्होंने जाल डालकर ट्रैक्टर के साथ सैकड़ों टन गंदगी निकाली है। एसडीओ आशीष के नेतृत्व में सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हैं चार बड़े जलघर
शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अंतर्गत मुख्य रूप से चार बड़े जलघर हैं। महावीर कॉलोनी, कैमरी रोड, आजाद नगर और सातरोड जलघर की कुल पेयजल भंडारण क्षमता लगभग 255 मिलियन लीटर है। महावीर कॉलोनी जलघर की एक टंकी पूरी तरह खस्ताहाल है जिसे नए सिरे से बनाया जाएगा। कैमरी रोड, आजाद नगर और सातरोड जलघरों की सफाई भी जल्द शुरू होगी।


जलघरों की सफाई के लिए क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर शिकायत की थी। मंत्री के आदेश के बाद आजाद नगर के जलघर की सफाई करवाई जा रही है। - पिंकी नरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद, आजाद नगर।


गर्मी के मौसम में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी जिसे देखते हुए जलघरों की सफाई जरूरी थी। जन स्वास्थ्य विभाग ने जलघरों की सफाई शुरू की है ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके और बीमारियों से बचाव हो सके। - संजना, आजाद नगर, हिसार

आजाद नगर में लंबे समय से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही थी। टैंकों में गंदगी होने के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर थे। विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए जलघर की सफाई करवाई है।
-दीपक कुमार निवासी आजाद नगर हिसार

क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। दूषित पानी आ रहा था। स्थानीय लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से जलघर की सफाई करवाएं जाने की मांग की थी। -रेखा निवासी आजाद नगर हिसार।

आजाद नगर में काफी समय से दूषित पेयजल के साथ ही सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। मंत्री से शिकायत के बाद सीवरेज लाइनों की सफाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय जलघर की सफाई भी करवाई गई है। -सरोज देवी निवासी आजाद नगर हिसार


मंत्री रणबीर गंगवा ने जलघरों की सफाई के आदेश दिए थे जिनकी पालना करते हुए आजाद नगर जलघर की सफाई की जा रही है। एक टैंक की सफाई का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे टैंक में चार दिन का पेयजल स्टॉक किया है। - आशीष कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed