फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One way market, entry from Sadar Bazar and exit from Parshuram Chowk, four-wheelers will be closed in Rori Bazar

वन वे हुए बाजार, सदर बाजार से एंट्री और परशुराम चौक से ही होगी एग्जीट, रोड़ी बाजार में चार पहिए वाहन बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
One way market, entry from Sadar Bazar and exit from Parshuram Chowk, four-wheelers will be closed in Rori Bazar
हिसारिया बाजार में पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड। - फोटो : Sirsa
सिरसा। धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो चुकी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की ओर से अब बाजारों को वन वे कर दिया गया है। शहर के मुख्य बाजारों में अब केवल डाकघर के समक्ष सदर बाजार से ही एंट्री होगी। जबकि शहर के हिसारिया बाजार स्थित परशुराम चौक से एग्जिट होगी। वहीं व्यवस्था को जांचने के लिए शाम को एसपी डॉ. अर्पित जैन भी बाजारों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। धनतेरस के चलते शहर में करीब पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो चुकी है। बाजार में आवाजाही अधिक होने के कारण यहां पर जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को सभी बाजार वन वे कर दिए गए हैं। बाजारों में अब सदर बाजार से वाहनों की एंट्री होगी जिसके बाद वाहन चालक सुभाष चौक से होते हुए सर्कुलर रोड की तरफ या सुरतगढ़िया बाजार की तरफ जा सकेंगे इसके बाद घंटाघर चौक से होते हुए वापस शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए परशुराम चौक से बाहर आ सकेंगे। कई वाहन चालकों को गीता भवन वाली गली से एलआईसी रोड की तरफ भेजा जाएगा। वहीं यातायात पुलिस ने सभी चौकों पर बैरिकेड लगाकर 60 जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन

पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
धनतेरस के चलते बाजारों में शनिवार को ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिसके चलते दुकानदारों में भी काफी उत्साह है। शहर के बर्तन बाजार, सोना बाजार, कपड़े सहित अन्य बाजारों में करीब पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करने का दो दिन तक रहेगा शुभ मुहूर्त
धनतेरस के अवसर पर दो दिन तक 24 घंटे शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं गीता भवन वाली गली स्थित मंदिर के पुजारी अरुण कौशिक ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर 2022 को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, भूमि की खरीदारी करना उन्नति दायक माना जाता है। इस साल धन त्रयोदशी के दिन खरीदारी के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है। इसमें खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है। वहीं उन्होंने बताया कि धनतरेस इस बार 22 अक्तूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरू होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्तूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। ऐसे में खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त है।

शहर के मुख्य बाजारों को वन वे कर दिया गया है। बाजार में सभी चौकों पर बैरिकेड और जवानों को तैनात कर दिया है। वन वे होने से बाजार में चार पहिए वाहनों की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। त्योहारी सीजन के चलते वन वे किए जाने का निर्णय लिया गया है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।

बाजार में गश्त करते शहर थाना पुलिस के जवान।  संवाद

बाजार में गश्त करते शहर थाना पुलिस के जवान। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed