फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One thousand street lights will be installed in 15 wards of Rani

Sirsa News: रानियां के 15 वार्डों में लगेंगी एक हजार स्ट्रीट लाइटें

Thu, 06 Apr 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
One thousand street lights will be installed in 15 wards of Rani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। शहर के सभी 15 वार्डों में नगर पालिका की ओर से एक हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य शुरु हो जाएगा। शहर की गलियों में खंभों पर, दीवारों पर कलंप के साथ ही लाइटों को लगाया जाएगा।

नगर पालिका कार्यालय में स्ट्रीट लाइट तो आ चुकी हैं, अब कलंप बनने का इंतजार है। कलंप बनाने का टेंडर भी नगर पालिका ने दे दिया है।

नगरपालिका का सीमा क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद से आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की जरूरत थी। पहले नगरपालिका के वार्ड तो 15 ही थे, लेकिन दायरा सीमित था। अब सरकार ने नगर पालिका की सीमा बढ़ाते हुए साथ लगती ढाणियों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट से लेकर बठला कॉलोनी का क्षेत्र नगरपालिका के दायरे में शामिल है। सुलतानपुरिया रोड पर बनी ढाणियों तक को शामिल किया गया है। बालासर रोड पर भी क्षेत्र को विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब नगर पालिका की ओर से शहर में एक हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके तहत हर वार्ड में तकरीबन 57 स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी प्रस्तावित है।

प्रत्येक वार्ड पार्षद को लाइटें मुहैया करवा दी गई। पार्षद वार्डवासियों की जरूरत के हिसाब से उन्हें लगावएगा। वार्ड पार्षदों की ओर से लोगों से इस संबंधी सुझाव मांगे गए हैं। वार्ड में लाइटें लगने के बाद जिस भी क्षेत्र में लाइटों का अभाव रहेगा वहां चेयरमैन के कोटे से लाइटें लगाई जाएंगी। नपा के चेयरमैन के शहर में 100 लाइटें लगाई जाएंगी।



शहर के सभी 15 वार्डों में एक हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 57 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। वार्ड के पार्षदों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। स्ट्रीट लाइटें नगर पालिका के पास आ चुकी हैं। यह लाइटें कलंप के साथ लगती हैं, इसलिए कलंप बनने का इंतजार है। कलंप बनने का टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही शहर में लाइट लगने का कार्य शुरु हो जाएगा। जहां भी स्ट्रीट लाइटों की जरूरत है, वार्डवासी अपने पार्षदों को इसके बारे में बताएं। -मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed