फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One student broke another student's arm in the school, family members accused the staff of negligence

Sirsa News: स्कूल में एक छात्र ने तोड़ी दूसरे छात्र की बाजू, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
One student broke another student's arm in the school, family members accused the staff of negligence
शहर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल छात्र सागर
कालांवाली। शहर के एक निजी स्कूल के एक छात्र ने दूसरे छात्र से मारपीट करके बाजू तोड़ दी। घायल छात्र सागर निवासी गांव कालांवाली ने स्कूल स्टाफ को अवगत करवाया, इसके बावजूद न तो इलाज नहीं करवाया और न ही समय पर परिजनों को सूचना दी गई। घायल सागर के परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने उक्त आरोप को निराधार बताते हुए बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चे के परिजनों को अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन

13 वर्षीय सागर के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बेटा शहर के निजी स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ता है। वीरवार को उसका कक्षा के किसी छात्र से झगड़ा हो गया। उसने उसकी बाजू पर काफी मुक्के मारे। इससे सागर की बाजू टूट गई। जब उसने अपने अध्यापकों को जानकारी दी तो उन्होंने घायल सागर की बातों को नजरअंदाज करते हुए करीब एक घंटे से अधिक समय तक बैठाए रखा। दर्द न सहन हो पाने के बाद स्कूल स्टाफ ने सागर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल सागर को निजी अस्पातल में भर्ती करवाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed