फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one man dead in road accident

सड़क दुर्घटना में साले की मौत जीजा घायल

Thu, 13 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
one man dead in road accident
गांव मलड़ी के निकट घटित सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी मुताबिक दौलतपुर खेड़ा निवासी जयपाल नाथ व उसका जीजा शैलेन्द्र नाथ दोनों बाइक पर सवार हो कर गांव रोड़ी से वापस बडागुढा की ओर आ रहे थे। गांव मलड़ी के निकट बाइक के आगे अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक सवार जीजा साला दोनों घायल हो गए। घायलों को बडागुढा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से करीब 35 वर्षीय केशवपुरा निवासी शैलेन्द्र नाथ को सिर में गंभीर चोट लगने के चलते सिरसा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शैलेन्द्र ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया की इस संबंध में जयपाल नाथ के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed