फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one man arrested in 100 grams afeem

100 ग्राम अफीम सहित व्यक्ति काबू

Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
one man arrested in 100 grams afeem
सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बिज्जूबाली क्षेत्र एक व्यक्ति को 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जसवीर सिंह उर्फ बादल निवासी गांव सादेवाला के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बिज्जूवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश कि तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed