फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One lakh 28 thousand people have not got the second dose of vaccine yet, now the department is in touch with the phone

एक लाख 28 हजार लोगों ने अभी नहीं लगवाई टीके की दूसरी डोज, अब विभाग फोन से साध रहा संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
One lakh 28 thousand people have not got the second dose of vaccine yet, now the department is in touch with the phone
कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर लाभार्थियों से बातचीत करते सक्षम युवा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हेलो... आपने टीके की दूसरी डोज नहीं ली है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लें। कोरोना से बचाव की वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग अब फोन कर उन्हें वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके लिए मुख्यालय से विभाग के पास 10 मोबाइल फोन भी पहुंचे हैं। फोन से सभी लाभार्थियों के साथ संपर्क साधने के लिए सक्षम युवा लगाए गए है। जिले में अभी तक एक लाख 28 हजार 959 लाभार्थियों की ओर से दूसरी डोज नहीं लगवाई गई है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन प्रक्रिया से पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज 60 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 10 लाख 2 हजार 588 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 8 लाख 15 हजार 699 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। जोकि लक्ष्य का 80 फीसदी है। जबकि इनमें से 3 लाख 52 हजार 969 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। जोकि तय लक्ष्य का केवल 33 फीसदी है। एक लाख 28 हजार 959 लोगों की ओर से अभी तक दूसरी डोज नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

घर-घर पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीमें
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों को घर-घर में भेजा जा रहा है। टीमें घरों में पहुंचकर परिवार के सदस्यों से वैक्सीन लगी होने या न लगी होने की जानकारी मांग रहे है। ऐसे में अगर किसी ने टीकाकरण नहीं करवाया है तो उनको वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 279 एएनएम, 1350 आंगनबाड़ी वर्कर्स और 959 आशा वर्कर्स को कार्य पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पड़ी एक लाख से अधिक डोज
टीकाकरण में लोगों का रुझान कम होने के कारण अब केंद्रों पर भी इक्का दुक्का लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण अब स्वास्थ्य विभाग के पास एक लाख से अधिक वैक्सीन की डोज का स्टॉक पड़ा है। वहीं अधिकारियों की ओर से भी नई प्लानिंग तैयार कर लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वर्जन
वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें घरों तक पहुंच रही है। ड्यू डेट वाले लाभार्थियों से फोन कर संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द 100 फीसदी वैक्सीनेशन पूर्ण किया जा सके।
-योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रकिया, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed