फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One dead, two girls injured in road accident

Sirsa News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो युवतियां घायल

Wed, 22 May 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
One dead, two girls injured in road accident
घायल युवती का एम्बुलेंस में उपचार करते चि​क्तिसक।
डबवाली। गांव अलीकां में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कार की चपेट में आकर तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवतियों को नेहरू आईटीआई के निदेशक विजयंत शर्मा की सहायता से नागरिक अस्पताल पुहंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बठिंडा एम्स के लिए रेफर कर दिया। वहां एक युवती की मौत हो गई जबकि दो उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

तीनों युवतियां प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह प्रधानमंत्री कौशल योजना के तहत नेहरू आईटीआई में कंप्यूटर, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर की संचालित कक्षा से निकलकर पैदल सड़क पार कर रहीं थीं। उन तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा था कि तभी तेज गति से आई कार की चपेट में आकर तीनों युवतियां उछलकर सड़क पर जा गिरीं और चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल से कुछ आगे जाकर कार सड़क किनारे लगे एक पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवती के सिर में चोट लगी थी। दूसरी के पांव में फ्रैक्चर है। तीसरी युवती के पेट और पसलियों में चोट लगी है। रेफर करने के बाद तीनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस की सहायता से बठिंडा के एम्स में पहुंचाया गया। इनमें से गांव शेरगढ़ निवासी आशा रानी पुत्री छोटू राम ने दम तोड़ दिया। वहीं, कंवलजीत कौर पत्नी रविंद्र कुमार निवासी गांव शेरगढ़ और रीना रानी पुत्री सज्जन सिंह निवासी गांव खुइयां मलकाना उपचाराधीन हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed