फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one dead and 83 people found corona positive

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 83 नए संक्रमित मिले

Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one dead and 83 people found corona positive
जिले में कोरोना का कहर जारी है, बुधवार को जिले में कोरोना के जहां 83 नए मामले सामने आए, वहीं एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1556 हो गया है, वहीं मौत का आंकड़ा भी 21 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। बुधवार को शहर में 21वीं मौत हो गई। बता दें कि न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग बीमार चल रहा था और बुखार ज्यादा बढ़ जाने पर परिजनों ने जब व्यक्ति को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया और कोरोना जांच की तो वह 28 अगस्त को संक्रमित पाया गया। जिसके बाद संक्रमित की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद संक्रमित को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। रोहतक पीजीआई प्रशासन ने संक्रमित का दाह संस्कार रोहतक में ही कर दिया। बता दें कि कोरोना से जिले में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में 83 लोग संक्रमित पाए हैं। जिसमें 15 गांव दादू से, 6 कालांवाली से, एक मोहता गार्डन, एक पुरानी नहर कॉलोनी, एक सी ब्लॉक, एक मोरीवाला, एक कांती मंडी, एक ग्लोबल स्पेस, एक कोर्ट कॉलोनी, एक हिसार रोड, एक सी ब्लॉक, एक चौटाला, दो डबवाली, एक सीडीएलयू व एक एफ ब्लॉक, दो निमला, एक रोहिडांवाली, एक शमशाबाद पट्टी, एक प्रभात पैलेस, चार रानियां, एक खन्ना कॉलोनी, एक खुसर, एक शाहपुर बेगू, एक कंगनपुर, रानियां गेट, एक बांसल कॉलोनी, एक डीसी कॉलोनी, एक जमाल, एक तरूणा, दो ऐलनाबाद, एक झीरी, एक डबवाली, एक करीवाला, एक सेक्टर 19, एक राम कॉलोनी, एक एयरफोर्स, एक डबवाली लखुुआना, एक डबवाली, एक खुइयां मलकाना, एक कालांवाली, एक सुरतिया और एक प्रीत नगर से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित की मौत से बढ़ा एक और आंकड़ा
47 संक्रमित हुए स्वस्थ
अब तक जिलेभर से 46202 लोगों के सैंपल भरे गए थे, जिनमें से 1556 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 43524 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 600 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 273 होम क्वारंटीन हैं और 327 अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं बुधवार को 47 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिसके बाद 935 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं और 922 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

कोट
बुधवार को आई रिपोर्ट 83 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 47 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं मौत का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मौत की संख्या जिले में 21 हो गई है। लोगों को बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed