फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One accused of robbery from shopkeeper arrested in Ding

Sirsa News: डिंग में दुकानदार से लूट मामले का एक आरोपी काबू

Sat, 04 Mar 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
One accused of robbery from shopkeeper arrested in Ding
सिरसा। गांव डिंग में एक दुकान संचालक से हजारों रुपये की लूट करने वाले आरोपी को सीआईए सिरसा ने काबू कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ देशवाली गांव देवड़ थाना जुलाना जिला जींद के रूप में हुई है। वारदात करने से पहले आरोपियों ने दुकानदार की रेकी की थी।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी प्रदीप पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि एक मार्च की रात्रि उसका लड़का दीपक कुमार रेलवे स्टेशन के पास किराना की दुकान बंद करके व बैग में 65000 रुपये और बही खाता डालकर अपने मोटरसाइकिल पर घर के लिए चला था। जब वह बालाजी स्कूल गांव डिंग के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने उसके आगे मोटरसाइकिल लगाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। सीआईए प्रभारी ने बताया कि वारदात को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मामला सीआईए पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए और घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा दूसरे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है ।
विज्ञापन


नकदी निकाल गेहूं के खेत में फेंक दिया था बैग
सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने वारदात के बाद आगे जाकर पैसे निकालकर बैग व बही खाता को गेहूं के खेतों में फेंक दिया था। इसके बाद गांव बोदीवाली में पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भाग गए थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले दुकान मालिक की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed