फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the Meri Fasal Mera Byora portal, 106258 farmers have registered 775603.63 acres of crops

Sirsa News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 106258 किसानों ने 775603.63 एकड़ फसल का करवाया पंजीकरण

Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
On the Meri Fasal Mera Byora portal, 106258 farmers have registered 775603.63 acres of crops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रदेश सरकार ने डीएपी और यूरिया की आपूर्ति को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से जोड़ दिया है। इस पर भूमि के पंजीकरण के आधार पर किसानों को खाद मिलेगी। इसके अलावा सरकार के पास भी कुल भूमि का रकबा पहुंच जाएगा।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिले में 106258 किसानों ने 775603.63 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। अभी तक 19 फीसदी किसानों ने पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है। चोपटा और रानियां क्षेत्र के किसानों ने सबसे ज्यादा जागरूकता दिखाई है। रानियां ने 84 प्रतिशत तो चोपटा में 83.5 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


सरसों का क्षेत्र होने के कारण चोपटा में गेहूं से पहले कटाई होती है और बिजाई भी शुरू हो जाती है। इसी प्रकार रानियां में धान की बिजाई होती है, जो लेट तक चलती है। दोनों ही क्षेत्र में खाद की मांग रहती है। अभी तक इन दोनों क्षेत्रों के किसानों ने भी शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। कृषि विभाग के लिए शत प्रतिशत किसानों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

क्षेत्र , रकबा, पंजीकरण, प्रतिशत

डबवाली - 114919 , 90481.05 , 78.7 प्रतिशत



ऐलनाबाद - 98768, 79582.49, 80.6 प्रतिशत

गोरीवाला - 68366, 56563.33, 82.7 प्रतिशत



कालांवाली - 188456, 151187.06 , 80.2 प्रतिशत

नाथूसरी चोपटा -157056, 131091.81, 83.5 प्रतिशत



रानियां - 141461, 118828.29, 84 प्रतिशत

सिरसा - 187684, 147896.60, 78.8 प्रतिशत



कुल , 957609, 775603.63, 81 प्रतिशत

-----

क्षेत्र , किसान



डबवाली , 10458



ऐलनाबाद , 10636

गोरीवाला , 7988



कालांवाली , 19841

नाथूसरी चोपटा , 20409



रानियां , 16814

सिरसा, 20112

कुल , 106258 किसान



----



कोट्स

मेरी फसल मेरा ब्योरा को लेकर किसानों में जागरूकता आई है। 81 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण करवाया है। यूरिया और डीएपी को पोर्टल से जोड़ने का असर भी देखने को मिला है। उम्मीद है कि शत प्रतिशत पंजीकरण होने के बाद यूरिया और डीएपी को लेकर किसानों को परेशानी नहीं होगी। -डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed