फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the information of gambling, the police team was taken hostage, 7.24 grams of heroin recovered, 46 people were booked

जुआ खेलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस दल को बंधक बना की मारपीट, 7.24 ग्राम हेरोइन बरामद, 46 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the information of gambling, the police team was taken hostage, 7.24 grams of heroin recovered, 46 people were booked
सिरसा। रानियां रोड पर एक घर में जुआ खेलने की शिकायत पर पहुंचे पुलिस को बंधकर बनाकर मारपीट करने व कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। बंधक बनने के बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिसकर्मियों के दूसरे दल ने पहुंचकर घर का गेट खुलवाया तथा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। घर में बंद पुलिसकर्मियों की महिलाओं ने अपने कपड़े फाड़कर बलात्कार के केस में फंसाने का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें रानियां रोड पर एक घर में जुआ चलने की सूचना मिली। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पांच पुलिसकर्मी रविदास नगर रेगर बस्ती रानियां रोड पर पहुंचे। गली पतली होने के कारण पुलिस ने गाड़ी हिमांशु चिकन कॉर्नर के पास खड़ी करके पैदल ही मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कृष्ण कुमार गेट के आगे गली में खड़ा था। कृष्ण कुमार ने पुलिस को देखकर अपने हाथ में लिए लिफाफे को गली में फेंककर घर के अंदर चला गया। पुलिस ने कृष्ण कुमार द्वारा फेंका गए मोमी लिफाफा को अपनी जेब में डाल लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को देखते हुए घर में मौजूद तीन महिलाओं व सात व्यक्तियों से तलाशी लेने के लिए कहा तो सभी हाथापाई करने लगे। इसी दौरान तीनों औरतें अपने कपडे़ फाड़ने लगी और जोर जोर से चिल्लाने लगी। घर में मौजूद लोगों ने गेट बंद करवाया दिए तथा शोर सुनकर घर के पास महिला-पुरुषों की भीड़ लग गई। यह लोग घर के अंदर आए तथा पुलिस कर्मियों से हाथापाई व मारपीट करने लगे जिससे सहायक उपनिरीक्षक की कमीज फट गई तथा अन्य पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने लगे। औरतों ने महिला सिपाही गीता के साथ मारपीट की व व्यक्तियों ने महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के अंदर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों ने इसकी सब्जी मंडी चौकी प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने कृष्ण कुमार द्वारा फेंके लिफाफे को खोलकर जांच की तो उसमें से 7.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिसकर्मियों ने घर की तलाशी ली तथा उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाकर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में करीब 46 लोगों पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक सत्यनाराण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed