फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the first day, 20 police personnel were put on the Corona vaccine

पहले दिन 20 पुलिस कर्मियों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
On the first day, 20 police personnel were put on the Corona vaccine
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाते पुलिस कर्मी बलवान सिंह। - फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 20 पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं शुक्रवार को जिले के तीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद अस्पताल में नगर परिषद से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 3395 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमें पुलिस, स्थानीय निकाय, पंचायती राज व राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इनमें पुलिस विभाग के 2145, पंचायती राज के 481, स्थानीय निकाय के 459 व राजस्व विभाग के 310 कर्मचारी शामिल है। अभी तक पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट हो चुका है जबकि तीनों विभागों के कर्मचारियों का डाटा अपडेट हो रहा है।
विज्ञापन

7 फरवरी तक विभागों को देनी होगी सूची
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद, पंचायती राज, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। लेकिन अभी केवल पुलिस विभाग के कर्मचारियों की सूची ही विभाग के पास पहुंची है। जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों की सूची अधिकारियों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई है। जिसको लेकर 7 फरवरी तक विभागों को सभी कर्मचारियों की सूची विभाग में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगी कोरोना वैक्सीन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नागरिक अस्पताल में पुलिस कर्मियों और डबवाली व ऐलनाबाद में नगर परिषद कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। तीनों केंद्रों पर 100-100 कर्मचारियों को हर रोज बुलाया जाएगा। ताकि जल्द ही दूसरे चरण में शामिल कर्मचारियों के लक्ष्य को पुरा किया जा सके।
दूसरे चरण के लिए स्टॉक भी प्राप्त
दूसरे चरण में कुल 3395 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 9 हजार कोरोना की डोप पड़ी है। जिसके चलते विभाग को डोज लगाने संबंधित अभी किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग के पास 14 हजार से अधिक कोरोना की डोज पहुंची थी। पहले चरण में 5048 के लगभग कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

कोट
वीरवार को फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया। नागरिक अस्पताल में पहले दिन 20 पुलिस कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है। शुक्रवार को जिले में तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed