फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On October 20, tributes will be paid on Chautala's first death anniversary, and a 12-foot statue will be unveiled.

Sirsa News: 20 को चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर देंगे श्रद्धांजलि, 12 फीट की प्रतिमा का होगा अनावरण

Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
On October 20, tributes will be paid on Chautala's first death anniversary, and a 12-foot statue will be unveiled.
रानियां।   कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करते विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य। पार्टी - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
सिरसा। रानियां के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को सिरसा के तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर सुबह 11 बजे उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके समाधिस्थल पर 12 फीट की उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक रविवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में ऐलनाबाद हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल में किसानों, कमेरों, खिलाड़ियों, युवाओं और व्यापारियों सहित विभिन्न वर्गों के लिए कई योजनाएं बनाई और उन्हें अमलीजामा पहनाया। उनका कार्यकाल हरियाणा के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि चौटाला जी ने जिस सटीकता और दूरदर्शिता के साथ हरियाणा और हरियाणावासियों के विकास के लिए निर्णय लिए, उन्हें हरियाणा का लौहपुरुष कहा गया। आज भी प्रदेशवासियों के बीच उन्हें सर्वोच्च नेता के रूप में याद किया जाता है।

इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और चौधरी देवीलाल के मार्गदर्शन में इंडियन नेशनल लोकदल संगठन को मजबूती मिली, जो पूरे देश में चर्चित रही। उन्होंने कहा कि आज भी पार्टी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में शोषित वर्गों के अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत है। बैठक में होशियार सिंह खोड, महेंद्र बाना, महावीर शर्मा, देवेंद्र कृपालपट्टी, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed