{"_id":"64f04d3c9287efe4a803ccd4","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-train-in-sirsa-deceased-left-house-saying-to-meet-someone-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, रात को किसी से मिलने की बात कह कर घर से निकला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, रात को किसी से मिलने की बात कह कर घर से निकला था मृतक
Thu, 31 Aug 2023 01:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:50 PM IST
सार
सिरसा की डबवाली में सुबह बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मृतक सतपाल की दोहती सीमा सोनी के ब्यान के आधार पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डबवाली के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर वीरवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर चौटाला रोड स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान 72 वर्षीय सतपाल सोनी पुत्र मुंशी राम सोनी निवासी वार्ड नंबर 21, समीप एनपीएस स्कूल मंडी डबवाली के तौर पर हुई है। मृतक अपनी दोहती सीमा सोनी के पास रहता था।
विज्ञापन
बीती रात्रि वह खाना खाने के बाद रात को किसी से मिलने की बात कह कर घर से गया था, लेकिन घर वापिस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वीरवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
जीआरपी चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मृतक सतपाल की दोहती सीमा सोनी के ब्यान के आधार पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चौकी प्रभारी के अनुसार पुलिस को सीमा सोनी ने बताया कि उनकी दो बेटियां थी, नानी की मृत्यु के बाद वह अकेले थे और उसके पास ही रह रहे थे।
विज्ञापन