फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials woke up 20 days after the start of the procurement season, tenders were issued for lighting in the mandis, work will start next week

Sirsa News: खरीद सीजन शुरू होने के 20 दिन बाद जागे अधिकारी, मंडियों में लाइटिंग के लिए लगाए टेंडर, अगले सप्ताह शुरू होगा काम

Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officials woke up 20 days after the start of the procurement season, tenders were issued for lighting in the mandis, work will start next week
सिरसा की कपास मंडी में फसल की उठान करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अनाज मंडियों में फसल खरीद का काम शुरू हुए करीब 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन मंडियों में लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर अधिकारी अब जागे हैं। अब जब खरीद का सीजन अपने चरम आना शुरू हो गया है, तब अधिकारियों को मंडियों में रोशनी की अहमियत का अहसास हुआ है। हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से लाइटिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 55 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।

हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से सात दिवसीय टेंडर जारी किया गया है। अगले सप्ताह से रानियां, सिरसा, ऐलनाबाद और चौटाला की मंडी में लाइटिंग का काम शुरू किया जाएगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब फसल खरीद का सीजन एक महीना पहले शुरू हो गया था, तो लाइटिंग व्यवस्था को समय पर क्यों नहीं लागू किया गया?
विज्ञापन


वहीं दो दिन के बाद सोमवार को गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद मंडियों में फिर से शुरू हो जाएगी। अब तक जिले की मंडियों में 131109 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें एक लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं की उठान होना बाकी है। सिरसा में अब तक 6.96 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 5 लाख क्विंटल की उठान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
एजेंसियां फाइनल नहीं होने का असर उठान पर देखने को मिल रहा

मंडियों में बारिश के बाद से शनिवार और रविवार को गेहूं और सरसों खरीद का काम बंद रहा। वहीं, एजेंसियां फाइनल नहीं होने का असर उठान पर देखने को मिल रहा है। दो दिनों से खरीद प्रक्रिया बंद होने के बाद फसल की उठान पूरी तरह से नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार ने भी गेहूं और सरसों की फसल बारिश में भीगने पर सरकारी खरीद एजेंसियों से लेकर प्रबंधन करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।







::::::::::::::::::::::::::::::::::

29 मंडियों में उठान के टेंडर खोले, मुख्यालय स्तर पर अनुमति का इंतजार

जिले में गेहूं खरीद को लेकर सरकार की ओर से 72 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विभाग की ओर से मंडियों में फसल की उठान और लेबर को लेकर आ रही परेशानियों के समाधान के लिए प्रक्रिया को फाइल रूप दिया है। 29 मंडियों में उठान के टेंडरों को खोल दिया गया है। मुख्यालय स्तर पर अनुमति मिलने के बाद एजेंसियां फाइनल हो जाएगी और काम शुरू होगा। प्रत्येक छह माह बाद सीजन आने पर विभागीय अधिकारियों की ओर से एजेंसियां नहीं आने का रोना रोया जाता है। 10 प्रतिशत अतिरिक्त पैसा देने के बाद एजेंसियां कार्य शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो प्रदेश भर में कुछ चुनिंदा उठान करने वाली एजेंसियों ने पुल सिस्टम बना लिया है। सभी मिलकर कार्य कर रही है। इसलिए कोई भी कम रेटों पर कार्य नहीं करना चाहता है। सभी एक साथ मिलकर दबाव बनाकर सरकार से लाभ लेते हैं।




:::::::::::::::::::::::::::
जिले की मंडियों में अब तक हुई गेहूं की आवक

सिरसा : 51018

मल्लेकां : 4182

नाथूसरी चोपटा- 40907

पंजुआना- 0

पनिहारी- 0

रसूलपुरथेड़ी- 0

बप्पां- 29856

भावदीन - 0

दड़बी- 0

कुतियाना- 4346



साहूवाला-1 : 800

मंगाला : 0

गुड़िया खेड़ा : 0

जमाल- 0

माधोसिंघाना- 0

---





कोट्स



उठान व लेबर को लेकर टेंडर हो रहे हैं। जो एसएलसी में हैं, उनको लेकर प्रक्रिया जारी है। वह भी जल्द हो जाएंगें। मंडियों में उठान को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - मुकेश कुमार , डीएफएससी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed