फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials forgot to inform the chairman about the important development works meeting, DMC scolded them, meeting got postponed

Sirsa News: विकास कार्यों की अहम बैठक में चेयरमैन को सूचना देना भूले अधिकारी, डीएमसी ने लगाई फटकार, बैठक टली

Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Officials forgot to inform the chairman about the important development works meeting, DMC scolded them, meeting got postponed
सिरसा। शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई अहम बैठक अधिकारियों की लापरवाही के चलते टल गई। नगर परिषद की ओर से बैठक का पत्र अधिकारियों और पार्षदों तक पहुंचा दिया गया, लेकिन चेयरमैन वीर शांति स्वरूप को इसकी सूचना नहीं दी गई। मामला सामने आने पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना था। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने पत्र जारी किए थे। हालांकि, चेयरमैन कार्यालय तक सूचना नहीं पहुंची। बैठक से पहले जब चेयरमैन कार्यालय से संपर्क किया गया तो वहां से मिली जानकारी ने डीएमसी कार्यालय के अधिकारियों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। अब चेयरमैन से बातचीत कर बैठक का नया समय तय किया जाएगा। इस घटनाक्रम ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में व्यस्त थे चेयरमैन
शुक्रवार को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रेनू डाबला के सिरसा में कार्यक्रम आयोजित थे। चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भी इन कार्यक्रमों में व्यस्त थे। उनके कई कार्यक्रम निर्धारित थे। ऐसे में बैठक की सूचना समय पर देना जरूरी था, लेकिन अधिकारियों की चूक के कारण समीक्षा बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed