फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Odisha Governor Prof. Ganeshi Lal visited flood affected areas

Sirsa News: ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Thu, 20 Jul 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Odisha Governor Prof. Ganeshi Lal visited flood affected areas
ओटू हैड का निरीक्षण करते ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल। 
सिरसा। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने वीरवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व गांवों का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव खैरेकां से ओटू हेड तक के तटबंधों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने तटबंधों पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल गणेशी लाल ने जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला में जिस प्रकार प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, उससे अब तक जिला के कई गांवों व आबादी वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखना संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव कार्य में ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा है, यह सराहनीय है। इस मौके पर राज्यपाल के सुपुत्र मनीष सिंगला, निजी सचिव डाॅ. विनोद स्वामी, कार्यकारी अभियंता अजीत हुड्डा, सरपंच कुलबीर, बलबीर बोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed