फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Obstacles in the path of development... Roads uprooted in the tug-of-war over interlocking-CC roads

Sirsa News: विकास की राह में रोड़ा...इंटरलॉकिंग-सीसी रोड की खींचतान में उखड़ीं सड़कें

Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Obstacles in the path of development... Roads uprooted in the tug-of-war over interlocking-CC roads
सिरसा की राम कॉलोनी में उखाड़ी गई सड़क। 
सिरसा। शहर में विकास कार्य अब आम जनता के लिए राहत के बजाय आफत का सबब बनते जा रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन और पार्षदों के बीच इंटरलॉकिंग ब्लॉक और सीसी सड़कों के निर्माण को लेकर चल रही खींचतान का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि कई गलियों व सड़कों को खोदकर दिनों से अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे लोग धूल, गड्ढों और बदहाल रास्तों से जूझने को मजबूर हैं। नगर परिषद ने शहर के कई क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग ब्लॉकों से सड़कें बनाने की योजना तैयार की थी। विभाग का तर्क था कि ये सड़कें कम समय में बनती हैं और भविष्य में सीवर या पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए इन्हें आसानी से उखाड़कर दोबारा लगाया जा सकता है। इसी आधार पर टेंडर जारी हुए।
विज्ञापन

कई पार्षदों ने अपने वार्डों में इंटरलॉकिंग का विरोध करते हुए सीसी सड़कें बनाने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों का तर्क है कि सीसी सड़कें अधिक मजबूत और टिकाऊ होती हैं जिन्हें लंबे समय तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। इस राजनीतिक दबाव के बाद परियोजनाओं में तकनीकी बदलाव शुरू हुए। अब नए सिरे से प्रशासनिक स्वीकृतियां लेने, लागत संशोधित करने और डिजाइन बदलने के चक्कर में कई कार्य बीच में ही लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम कॉलोनी में ठेकेदार ने पिछले दस दिनों से मुख्य सड़क को खोदकर छोड़ रखा है जिससे स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर हो गया है। यदि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहले ही तालमेल बिठा लिया जाता तो जनता को इस नरक से न गुजरना पड़ता। विकास कार्यों की सिर्फ योजना बनाना ही काफी नहीं है उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करना भी प्रशासनिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed