फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Objection raised on Ravana combustion in Odhan

ओढां में रावण दहन पर जताई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Objection raised on Ravana combustion in Odhan
ओढां। रामलीला के दौरान रावण के पुतले के दहन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अमनदीप कुमार, जसविंदर सिंह, बिंदर सिंह, गोरा सिंह, तरसेम सिंह, गुरविंदर सिंह, मंदीप सिंह, बलराज सिंह, गुरलाल सिंह व गोपी राम ने बताया की ओढां में पिछले कुछ दिनों से रामलीला हो रही है। अगर रामलीला में रावण दहन हुआ तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा वे रावण को अपना इष्ट मानते हैं। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले करीब सात वर्षों से रावण दहन की प्रथा को बंद करवाने के लिए आंदोलन चलाया हुआ है। उन्होंने पुतला दहन से होने वाले प्रदूषण व अन्य घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। यूथ क्लब के सदस्य जसविंदर सिंह ने कहा कि वे रामलीला के खिलाफ नहीं है, लेकिन अगर ओढां में किसी भी जगह पर रावण का पुतला जलाया जाता है तो प्रशासन उसे बंद करवाए ताकि किसी तरह से शांति भंग न हो। गौरतलब हो कुछ वर्ष पूर्व पुतला दहन को लेकर ओढां में विवाद भी उत्पन्न हो गया था। तब से पुलिस व गांव के मौजिज लोगों ने जैसे तैसे मामला शांत करवाया। इसके बाद से गांव में रावण दहन नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed