फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Number of passengers in roadways decreased due to Corona, income of two lakhs decreased every day

कोरोना के कारण घटी रोडवेज में यात्रियों की संख्या, हर रोज दो लाख की आय हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers in roadways decreased due to Corona, income of two lakhs decreased every day
बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अब रोडवेज पर भी इसका प्रभाव पड़ना शुरू हो चुका है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रोडवेज को हर रोज करीब दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोरोना काल से पहले रोडवेज को हर रोज करीब 17 लाख की आय होती थी लेकिन अब यह आय घटकर 15 लाख तक पहुंच गई है। ऐसे में हर माह रोडवेज को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते एक माह से कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम देखने को मिल रही है। स्कूल, कॉलेज और अन्य निजी संस्थानों के बंद होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जिसका सीधा असर रोडवेज की हर रोज की होने वाली आय पर पड़ा है। कोरोना से पहले बस स्टैंड पर पहले हर रोज करीब 40 हजार यात्रियों की आवाजाही होती थी लेकिन अब यह घटकर 30 हजार रुपये के लगभग पहुंच गई है। जिसके कारण रोडवेज की आय भी दो लाख रुपये कम हुई है। वहीं रोडवेज की ओर से से पहले चलाई जा रही स्पेशल बसों को बंद किए जाने के कारण नुकसान का आंकलन कम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए लगाई स्पेशल बसों को किया है बंद
जिले के कॉलेज और स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से गुलाबी और अन्य कई स्पेशल बसों का संचालन किया जाता था। शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण अब गुलाबी बसों और अन्य बसों को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण रोडवेज का तेल और अन्य खर्च भी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर घटी यात्रियों की संख्या
सिरसा जिले में रोडवेज की कुल 150 बसें है। इनमें से 107 बसें सिरसा डिपो में और 43 बसें डबवाली सब डिपो में है। सिरसा डिपो की बसों में हर रोज पहले 40 हजार के करीब यात्रियों की आवाजाही होती थी। लेकिन अब यात्रियों की संख्या कम होकर 30 हजार के लगभग पहुंच गई है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण आय पर प्रभाव पड़ा। वहीं स्पेशल बसों को छोड़ अन्य सभी बसों को अभी रूटों पर चलाया जा रहा है। वहीं अब सभी बसों में सीटों अनुसार ही यात्रियों को सवार करवाया जा रहा है। मुख्यालय की ओर से अभी तक यात्रियों की संख्या कम करने को लेकर कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया।

कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। पहले हर रोज करीब 17 लाख रुपये की आय होती थी जो कि अब घटकर 15 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। स्कूूल, कॉलेज और शिक्षक संस्थान बंद होने के कारण यात्रियों की संख्या कम हुई है। सभी डिपो में ही इसका प्रभाव पड़ा है। स्पेशल बसों के बंद करने पर आय पर कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा ।
आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed