फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now women will run the canteen of the civil hospital, will get good food

अब सिविल अस्पताल की कैंटीन को महिलाएं करेंगी संचालित, मिलेगा उम्दा खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now women will run the canteen of the civil hospital, will get good food
मुख्य अतिथि का स्वागत करते जिला कार्यक्रम अधिकारी दयानंद जांगड़ा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डबवाली के नागरिक अस्पताल में अब मरीजों व उनके परिजनों को बाजार से सस्ता व साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध हो पाएगा। इसके लिए अस्पताल की कैंटीन का संचालन महिलाएं करेंगी। जिले में पहली महिला कैंटीन डबवाली के सिविल अस्पताल में बनाई गई है। जिसका उद्घाटन एसडीएम राजेश पूनिया ने किया है।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डबवाली के सिविल अस्पताल में महिला ने कैंटीन शुरू की गई है। महिला समूह से जुड़ी डबवाली की सीमा रानी व इंद्रजीत कौर ने इस कैंटीन को आरंभ किया है। हरियाणा आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ऋण दिया जाता है। जिसके तहत महिलाएं ऋण लेकर अपनी इच्छा के अनुसार काम शुरू करती हैं। इस कैंटीन को चलाने के लिए महिलाओं ने 50 हजार रुपये का ऋण विभाग से लिया है और 50 हजार रुपये स्वयं लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर महिलाओं की डिमांड पर विभाग उन्हें और भी ऋण उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

मरीजों के लिए बनाएगा जाएंगे हल्के उत्पाद
डबवाली में प्रतिदिन 1 हजार के करीब लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में मरीजों के लिए खाने योग्य पदार्थ परिजनों को घर से या होटलों से लाने पड़ते हैं। लेकिन अब महिलाओं द्वारा कैंटीन पर ही मरीजों के लिए दलिया, खिचड़ी व अन्य हल्के उत्पाद कैंटीन में ही बनाए जाएंगे। जिससे परिजनों को मरीजों के खाने की चिंता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से कम मूल्यों पर मिलेगा खाना
इस कैंटीन में महिलाएं चाय, जूस, नाश्ता व दोपहर का खाना बनाएंगी। वहीं कैंटीन में खाद्य पदार्थ जैसे बिस्कुट, पैकेट वाला जूस, भुजिया, चिप्स आदि सामान भी रखा जाएगा। बता दें कि बाजार से आए पैकेट वाली वस्तुओं का मूल्य वही रहेगा। लेकिन जो खाना महिलाओं द्वारा बनाएगा जाएगा उनका मूल्य बाजार के मूल्यों से कम होगा।
कैंटीन के लिए महिलाओं को ऋण दिया गया है। इस कैंटीन में महिलाओं द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को मार्केट से कम दाम में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
-जगदीप सिंह, खंड कार्यक्रम अधिकारी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed