{"_id":"66d23dec455696af9e063574","slug":"now-the-inspector-and-the-agency-staff-will-together-release-publicity-material-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-124997-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अब दरोगा और एजेंसी के कर्मचारी मिलकर उतारेंगे प्रचार सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अब दरोगा और एजेंसी के कर्मचारी मिलकर उतारेंगे प्रचार सामग्री
Sat, 31 Aug 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सी-विजिल एप पर आने वाले शिकायतों पर कार्रवाई समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर, होर्डिंग और पेंटिंग हटाने में नगर परिषद के कर्मचारियों को हो रही समस्या सुलझाने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत कर्मचारियों की सलाह पर नगर परिषद प्रशासन ने निर्णय लिया कि दरोगाओं के कार्यक्षेत्र के अनुरूप संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। सी-विजिल के लिए एक टीम विशेष रूप से काम करेगी।
दरोगाओं के साथ सफाई के लिए अनुबंधित एजेंसियों के कर्मचारी भी अपने कार्यक्षेत्र में प्रचार सामग्री उतार कर दीवार लेखन पर पेंट करेगी। इससे कम समय में सारे विधानसभा क्षेत्र को प्रचार सामग्री से मुक्त कर दिया जाएगा।
प्रचार सामग्री उतारने में नगर परिषद के कर्मचारियों की समस्या को अमर उजाला ने दो दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिकारियों ने इस मामले में कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से समझते हुए यह आदेश जारी किए हैं। इससे दो टीमों में शामिल 12 कर्मचारियों का काम आसान हो गया है।
विज्ञापन
प्रचार सामग्री की शिकायत पर ऐसे होगी कार्रवाई
सिरसा विधानसभा क्षेत्र में नगर के 31 वार्ड और 10 से ज्यादा गांव आते हैं। नगर परिषद प्रशासन की ओर से सी-विजिल से मिली शिकायतों के समाधान के लिए एमई को मुख्य अधिकारी बनाया गया है। दो जेई और सफाई निरीक्षक की निगरानी में 6-6 कर्मचारियों के दो दल बनाए गए थे। अब एक दल ही यह कार्य करेगा। दरोगाओं और एजेंसियों के माध्यम से होर्डिंग, बैनर और पेंटिंग हटाए जाएंगे।
टीमों को यह करना होगा कार्य
होर्डिंग और बैनर को हटाकर गाड़ियों में भरना।
राजनीतिक दलों की ओर से पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए की गई वॉल पेंटिंग की पुताई करना।
प्रचार सामग्री उतारने के लिए अब दरोगाओं के क्षेत्र के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। सफाई एजेंसियों के कर्मचारी भी अपने क्षेत्र में प्रचार सामग्री हटाएंगे। सी-विजिल की शिकायत सुलझाने के लिए एक विशेष टीम रखी गई है। इससे प्रचार सामग्री को आसानी से बेहतर तरीके से हटाया जाएगा। -जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा।